{"_id":"66ce5c3d1b64e3039f005894","slug":"water-entered-the-house-angry-women-demonstrated-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-122226-2024-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: घर में घुसा पानी, नाराज महिलाओं ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: घर में घुसा पानी, नाराज महिलाओं ने किया प्रदर्शन
Wed, 28 Aug 2024 04:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 28 Aug 2024 04:37 AM IST
विज्ञापन
उजारनाथ। क्षेत्र की ग्राम पंचायत सिंदुरिया में बनी नाली का पानी ओवरफ्लो होकर लोगों के घर में घुस गया। इससे नाराज महिलाओं ने मंगलवार को प्रदर्शन कर इस समस्या से निजात दिलाने की मांग की।
गांव प्रदर्शन कर रहीं सीता देवी, जौहर खातून संजू देवी, शैला देवी, रीना देवी आदि ने प्रधान व सचिव पर मनमानी का आरोप लगाया और नारेबाजी की। महिलाओं ने कहा कि गांव में ग्राम पंचायत की तरफ से जलनिकासी के लिए नाली का निर्माण कराया गया। लेकिन, निर्माण कार्य में अनियमितता की गई। इससे एक वर्ष में ही नाली जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो गई। उसमें लगी ईंटें उखड़ गई हैं। बारिश होने पर नाली का पानी ओवरफ्लो होकर लोगों के घर में घुस जा रहा है। इससे उन्हें परेशानी होने के साथ संक्रामक बीमारियां होने की आशंका बनी हुई है। इस संबंध में एडीओ पंचायत इमरान आलम ने कहा कि गांव के सचिव से जानकारी ली जाएगी। इस समस्या से निजात दिलाने के लिए शीघ्र कार्रवाई की जाएगी।