फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Water entered Taryasujan village after the embankment breached.

Kushinagar News: तटबंध टूटने के बाद तरयासुजान गांव में घुसा पानी

Fri, 02 Oct 2026 01:14 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Water entered Taryasujan village after the embankment breached.
तरया सुजान। एपी तटबंध टूटने के बाद तरयासुजान गांव में बाढ़ की स्थिति गंभीर हो गई है। गांव की सड़कें और गलियां पानी में डूब गई हैं। पानी का स्तर लगातार बढ़ने से ग्रामीणों में दहशत है। कई परिवार घर छोड़कर रिश्तेदारों और सुरक्षित स्थानों की ओर जाने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

ग्रामीण जरूरी सामान, कपड़े और अनाज लेकर पानी से भरी गलियों से निकल रहे हैं। कोई सिर पर सामान रखकर तो कोई हाथ में गृहस्थी का सामान लेकर सुरक्षित स्थान की ओर जा रहा है। इस दौरान एक महिला अपनी बकरी को भी साथ ले जाती दिखाई दी। ग्रामीणों का कहना है कि बाढ़ में पशु भी उनके लिए बड़ी पूंजी हैं, इसलिए उन्हें बचाकर सुरक्षित स्थान तक ले जाने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के मुताबिक तटबंध टूटने के बाद अचानक पानी गांव में पहुंचा, जिससे लोगों को सामान समेटने और सुरक्षित जगह जाने के लिए पर्याप्त समय नहीं मिल सका। कई घरों के आसपास पानी भर चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed