फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Watchman dies after being crushed by a tractor-trolley loaded with sugarcane, people create a jam

Kushinagar News: गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्राॅली से कुचल कर चौकीदार की मौत, लोगों ने लगाया जाम

Sat, 02 Mar 2024 01:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 02 Mar 2024 01:25 AM IST
विज्ञापन
Watchman dies after being crushed by a tractor-trolley loaded with sugarcane, people create a jam
पडरौना/दुदही। साइकिल सवार चौकीदार को गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्राॅली ने शुक्रवार की देर शाम कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग गया। आक्रोशित लोगों ने चौकीदार का शव रखकर सड़क जाम कर दी और उच्चाधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग करने लगे। नाराज लोगों ने पुलिस-प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। एक घंटे बाद तहसीलदार पहुंचे। तहसीलदार के समझाने के बाद नाराज लोगों शांत हुए और पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इसकी वजह से एक घंटे तक दुदही-सेवरही मार्ग पर आवागमन प्रभावित रहा।
विज्ञापन

सेवरही थाना क्षेत्र के रकबा दुलमा पट्टी गांव निवासी आसीन मियां सेवरही थाना में चौकीदार थे। शुक्रवार की शाम करीब 5 बजे बजे साइकिल से तिवारी पट्टी बाजार से सब्जी ख़रीदकर जा रहे थे। दुदही की तरफ से गन्ना लेकर जा रही ट्रैक्टर-ट्राॅली अनियंत्रित होकर पीछे से आसीन मियां की कुचल दी। उनकी मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद चालक खेतों के रास्ते पैदल भाग निकला। मौके पर पहुंचे गांव वालों ने सड़क जाम कर दी और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। आक्रोशित लोगों का कहना था कि ट्रैक्टर-ट्राॅली पर क्षमता से अधिक गन्ना लादकर मिलों पर पहुंचाया जा रहा है। इसकी वजह से अक्सर हादसे हो रहे हैं। बावजूद, प्रशासन इस पर रोक नहीं लगा रहा है। हादसे में जान गंवाने वाले चौकीदार के परिवार को मुआवजा दिया जाए और उच्चाधिकारियों को मौके पर बुलाया जाए।
विज्ञापन

सूचना पर पूर्व विधायक अजय लल्लू पहुंच गए। पीड़ित परिवार के लोगों से मिले और प्रशासन की ओर से मदद दिलाने का आश्वासन दिए। इसके बाद तहसीलदार चंदन शर्मा पहुंचे और नाराज लोगों को शांत कराया। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से जो भी मदद मिलनी होगी। उसे दिया जाएगा। इसके बाद लोगों ने पुलिस को पोस्टमार्टम के लिए शव ले जाने दिया। शाम 5 बजे से 6 बजे तक सड़क जाम होने के कारण लोगों काे आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ा। एएसपी रितेश कुमार सिंह ने बताया कि नाराज लोग सड़क जाम किए थे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed