{"_id":"6ac015a5df71ce1e2001d36b","slug":"school-manager-arrested-for-molesting-female-teacher-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-169299-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: महिला शिक्षक से छेड़खानी, आरोपी स्कूल प्रबंधक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: महिला शिक्षक से छेड़खानी, आरोपी स्कूल प्रबंधक गिरफ्तार
विज्ञापन
पडरौना। रविंद्रनगर धूस थाना क्षेत्र के एक निजी विद्यालय को शिक्षिका को कार्यालय में बुलाकर प्रबंधक ने छेड़खानी की। महिला ने अश्लील हरकत करने विरोध करने पर नहर में फेंक देने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी प्रबंधक को गिरफ्तार कर लिया है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, संवाद न्यूज एजेंसी इसकी पुष्टि नहीं करती है।
कसया थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला रविंद्रनगर थाना क्षेत्र के एक निजी विद्यालय में पढ़ाती हैं। आरोप है कि एक अक्तूबर को छुट्टी के बाद वह बच्चों के साथ घर जाने की तैयारी कर रही थीं। इसी दौरान प्रबंधक ने महिला शिक्षक को टीसी से संबंधित काम का हवाला देकर रोक लिया। आरोप है कि करीब दस मिनट बाद वह महिला शिक्षक के पास पहुंचे और उनका हाथ पकड़कर छेड़खानी करने लगे। तहरीर में महिला शिक्षक का आरोप है कि इसका विरोध किया तो आरोपी प्रबंधक ने जान से मारकर नहर में फेंकने की धमकी दी।
इतना ही नहीं, पुलिस अधिकारियों से अपनी पहचान होने की बात कहते हुए कार्रवाई से बच जाने को कहा। थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि मोतीछपरा, भिसवा सरकारी निवासी स्कूल प्रबंधक दिनेश राय पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। वहां से जेल भेज दिया गया। वायरल वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर विवेचना की जा रही है।