{"_id":"5898bb3b4f1c1b8a52378af3","slug":"ward-put-the-boy-in-the-chc-lock","type":"story","status":"publish","title_hn":"वार्ड ब्वाय ने सीएचसी में लगाया ताला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वार्ड ब्वाय ने सीएचसी में लगाया ताला
कुशीनगर/ अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Feb 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन किया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिटाई से नाराज रामकोला सीएचसी के दोनों वार्ड ब्वाय ने सोमवार को अस्पताल में मौजूद सभी लोगों को बाहर निकालकर ताला लगा दिया और पिटाई करने वालों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। उनके समर्थन में अस्पताल के अन्य स्वास्थ्यकर्मी भी खड़े हो गए। इस कारण इलाज के लिए आए मरीजों को काफी दिक्कतें हुई। प्रभारी चिकित्साधिकारी ने इसकी जानकारी सीएमओ को दी, जिस पर उन्होंने दो दिन में कार्रवाई कराने की बात कही। उसके बाद स्वास्थ्यकर्मी माने।
शनिवार को सड़क हादसे में घायल एक लड़की सहित तीन व्यक्तियों को कुछ लोग रामकोला सीएचसी में इलाज के लिए लेकर आए थे। पहले से लाए गए मरीज का इलाज करने के बाद स्वास्थ्यकर्मियों ने उन घायलों का इलाज करने की बात कही थी, जिस पर घायलों को लेकर आए लोगों ने एक वार्ड ब्वाय को अस्पताल में ही पीट दिया था। कुछ देर के लिए अस्पताल में हंगामे की स्थिति रही। इसकी सूचना प्रभारी चिकित्साधिकारी ने पुलिस को दी थी, तब तक पिटाई करने वाले व्यक्ति भाग गए थे। वार्ड ब्वाय ने रामकोला पुलिस को तहरीर सौंपकर कार्रवाई की मांग की थी। साथ ही चेतावनी भी दी थी कि यदि पिटाई करने वाले व्यक्तियों पर कार्रवाई नहीं होती है तो सोमवार से अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाएं ठप कर देंगे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी, लेकिन आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई।
इससे नाराज वार्ड ब्वाय मोहम्मद लतीफ और अशोक पांडेय ने काम ठप कर दिया। उनके समर्थन में नंदू, गिरधारी, आरबी चौहान, शिवप्रकाश, जयप्रकाश गुप्ता सहित अन्य स्वास्थकर्मियों ने काम बंद कर दिया और अस्पताल में मौजूद सभी लोगों को बाहर निकालकर ताला बंद कर दिया। वे आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. रजनीश श्रीवास्तव का कहना था कि सीएमओ को इसकी जानकारी दी गई है। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्यकर्मियों को समझाकर काम पर भेज दिया गया है।