{"_id":"61e99fcd7aa38e3dcc28b4cf","slug":"ward-boy-and-asha-worker-s-husband-clashed-kushinagar-news-gkp424381044","type":"story","status":"publish","title_hn":"वार्ड ब्वॉय और आशा कार्यकर्ता के पति में हुई मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वार्ड ब्वॉय और आशा कार्यकर्ता के पति में हुई मारपीट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वार्ड ब्वॉय और आशा कार्यकर्ता के पति में हुई मारपीट
मथौली बाजार(कुशीनगर)। सीएचसी में बृहस्पतिवार को रोगी पर्ची बनाने को लेकर वार्ड ब्वॉय व एक आशा कार्यकर्ता के पति के बीच मारपीट हो गई। दोनों पक्षों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
हाटा कोतवाली क्षेत्र के पैकौली निवासी अभिषेक चौधरी की पत्नी पूनम आशा कार्यकर्ता हैं। वह पत्नी का इलाज कराने अस्पताल आए थे। अस्पताल में पर्ची बनाने को लेकर एक वार्ड ब्वॉय के साथ कहासुनी हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि दोनों के बीच मारपीट हो गई। पुलिस को दिए गए तहरीर में अभिषेक चौधरी ने कहा कि पत्नी पूनम गर्भवती हैं। उनका इलाज कराने अस्पताल लेकर आए थे। पर्ची बनाने को लेकर विवाद हुआ और वार्ड ब्वॉय एवं अन्य कर्मचारी ने उनके साथ मारपीट की। वहीं वार्ड ब्वॉय अरुण कुमार ने भी पुलिस को दिए तहरीर में आरोप लगाया है कि आशा कार्यकर्ता के पति पर्ची का शुल्क देने को लेकर कहासुनी करने लगे। उन्होंने आशा कार्यकर्ता और उनके पति पर मारपीट करने, सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने, रजिस्टर फाड़ने और तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया है।
इस संबंध में प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. लक्ष्मीशंकर सिंह ने बताया कि सीएचसी पर कुछ कहासुनी का मामला संज्ञान में आया है। दोनों पक्ष विभागीय हैं। इसलिए मामले की जानकारी ली जा रही है।
विज्ञापन
कप्तानगंज थाने के एसओ सुधीर सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग का मामला है। सीएमओ के निर्देश पर मुकदमा पंजीकृत किया जाएगा।