फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Wanted accused of rape and kidnapping arrested

Kushinagar News: दुष्कर्म व अपहरण का वांछित आरोपी गिरफ्तार

Mon, 24 Jun 2024 05:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 24 Jun 2024 05:00 AM IST
विज्ञापन
Wanted accused of rape and kidnapping arrested
पटहेरवा। दुष्कर्म, अपहरण और पॉक्सो के मामले में वांछितआरोपी को पुलिस ने उसके घर से गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है। थानाध्यक्ष राकेश रोशन सिंह ने बताया कि विपिन गोंड निवासी काजीपुर थाना पटहेरवा के खिलाफ दुष्कर्म, अपहरण और पॉक्सो के मामले में केस दर्ज था। वहां फरार चल रहा था। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी थी। रविवार को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया है। संवाद
विज्ञापन


0
मारपीट के मामले में चार पर केस दर्ज
पटहेरवा। क्षेत्र के काजीपुर गांव की महिला ने पुलिस को तहरीर दी है। उन्होंने पड़ोस के चार लोगों पर मारपीट और गाली-गलौज का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। क्षेत्र के काजीपुर निवासी सरोज ने पुलिस को बताया है कि 20 जून को पड़ोस के विशुन दयाल, उर्मिला, छोटी और पार्वती उन्हें अपशब्द बोलने लगे। विरोध करने पर उन लोगों ने मारपीट की। तहरीर के आधार पर पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई में जुटी है। संवाद
विज्ञापन

विद्यालय में चोरी, जांच में जुटी पुलिस
अहिरौली बाजार। थाना क्षेत्र के गांव मंगलपुर में स्थित रामदेव मिश्रा सीनियर सेकेंड्री स्कूल में शनिवार की रात चोरी हो गई। मेन गेट का ताला तोड़कर दाखिल हुए चोर लैपटॉप, कम्प्यूटर समेत अन्य सामान उठा ले गए। प्रधानाचार्य ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। प्रधानाचार्य संतोष मिश्र ने बताया कि शनिवार की रात चोर विद्यालय में लगा चार सोलर बैटरी, एक सोलर इनवर्टर, 16 चैनल का डीवीआर, राउटर, लाउडस्पीकर, दो कंप्यूटर, एक लैपटॉप और दो अग्निशमन सिलिंडर उठा ले गए हैं। तहरीर मिलने पर मौके पर पहुंचे अहिरौली बाजार मनोज कुमार वर्मा छानबीन में जुटे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

किशोरी भगाने का केस दर्ज
तमकुहीराज। कस्बा के एक वार्ड निवासी एक किशोरी को शुक्रवार की देर रात दो युवक भगा ले गए हैं। परिजनों की तहरीर पर पुलिस केस दर्ज कर जांच में जुटी है। पुलिस को दी तहरीर में किशोरी के परिजनों ने बताया कस्बा के एक वार्ड में एक युवक अपने चाचा के साथ रहता है। वह अपने किसी सहयोग के साथ मिलकर उनकी बेटी को भगा ले गया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस केस दर्ज कर कार्रवाई में जुटी है। संवाद
दो महिलाओं समेत छह पर मारपीट का केस दर्ज
तमकुहीराज। थाना क्षेत्र के एक गांव में बृहस्पतिवार रात हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने दो महिला समेत छह लोगों पर केस दर्ज कर कार्रवाई में जुटी है। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के गांव माधोपुर बुजुर्ग में बच्चों के बीच हुए विवाद के बाद मारपीट हो गई। इसमें शर्मानंद, और उसकी पत्नी गायत्री गंभीर रूप से घायल हो गईं। उनका इलाज गोरखपुर के एक प्राइवेट अस्पताल में चल रहा है। पीड़ित के भाई धर्मानंद की तहरीर के पर पुलिस दो महिला सहित छह लोगों पर केस दर्ज कर कार्रवाई में जुटी है। संवाद
युवक पर दुष्कर्म और गर्भपात का केस दर्ज
दुदही। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी से दुष्कर्म करने और गर्भपात के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक पर केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। तहरीर में किशोरी के परिजनों ने बताया कि उनकी 14 वर्षीय बेटी का गांव का युवक शारीरिक शोषण कर रहा था। जब किशोरी गर्भवती हो गई, तो युवक के घर वालों ने शादी का झांसा देकर एक अस्पताल ले गए, वहां गर्भपात करा दिया। अब शादी करने से इन्कार कर रहे हैं। थानाध्यक्ष रामसहाय चौहान ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी युवक पर दुष्कर्म करने और गर्भपात कराने समेत अन्य मामलों में केस दर्ज कर लिया गया है। विधिक कार्रवाई की जा रही है। संवाद
0

दो महिलाओं समेत तीन पर मारपीट का केस
मंसाछापर। जटहां बाजार निवासी एक महिला की तहरीर पर दो महिलाओं सहित तीन लोगों के खिलाफ पुलिस ने मारपीट का केस दर्ज किया है। पीड़ित राधिका देवी ने तहरीर में कहा है कि उनके लड़के व एक लड़की घर आ रहे थे। मनोरमा देवी के दरवाजे के सामने बाइक की आवाज तेज होने को लेकर विवाद हो गया। इसी बात को लेकर मनोरमा, नंदनी व लक्की गाली देते हुए उनके दरवाजे पर आ गए। विरोध करने पर उनके घर में भी घूस कर मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया। पुलिस तहरीर के आधार पर केस दर्ज कार्रवाई में जुटी है। संवाद
तीन लोगों पर लड़की भगाने का केस दर्ज
तरयासुजान। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर दी है। उन्होंने तीन युवकों पर बेटी को भगाने का आरोप लगाया है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर पुलिस कार्रवाई में जुटी है। तरयासुजान एसएचओ आशुतोष सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद
तीन गोवंश के साथ दो गिरफ्तार

सलेमगढ़। तरयासुजान पुलिस ने बहादुरपुर पुलिस चौकी के पास बिहार की ओर जा रहे एक पिकअप पर लदे तीन गोवंश को मुक्त कराया है। पुलिस ने पिकअप पर सवार दो तस्करों को भी गिरफ्तार कर लिया। बहादुरपुर पुलिस चौकी प्रभारी एसआई रणविजय सिंह, एसआई शुभम वर्मा बहादुरपुर पुलिस चौकी के पास वाहनों की जांच कर रहे थे। उसी दौरान तमकुहीराज की ओर से पशु लदा पिकअप आता दिखा। उसे रोककर तलाशी तो तीन गोवंश मिले। उसमें दो गायें एक बछड़ा शामिल है। पुलिस ने पिकअप से दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। उनकी पहचान जिला गोरखपुर केे थाना खजनी के ग्राम भलेंदरी भगवानपुर निवासी ऋषिमुनि सिंह और ग्राम नंदापार निवासी धर्मेंद्र के रूप में हुई है। पुलिस गोवंशों को मुक्त कराते हुए तस्करों के खिलाफ कार्रवाई में जुटी है।


गोवध के मुकदमे में वांछित गिरफ्तार

कसया। पुलिस ने रविवार को गोवध के मुकदमे में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। इंस्पेक्टर गिरिजेश उपाध्याय ने बताया कि संदीप यादव निवासी सुदानपुर पोस्ट सेमरा बाजार थाना गोपालपुर जनपद गोपालगंज बिहार को गिरफ्तार किया गया है। उसके खिलाफ पशु क्रूरता के मामले में केस दर्ज था। इस कार्रवाई के दौरान एसआई बबलू कुमार सोनकर, आदित्य चौहान, सतीश कुशवाहा आदि मौजूद रहे। संवाद
एससी-एसटी के मामले में वारंटी गिरफ्तार
पडरौना। कप्तानगंज थाने की पुलिस ने एससी-एसटी मामले में वारंटी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार वारंटी की पहचान रामसनेही निवासी भडसरखास टोला कपरधिक्का थाना कप्तानगंज के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार करने वाली टीम में एसएसआई सूर्यभान यादव, एसआई अनिल गहलोत, कांस्टेबल मंदेश कुमार शामिल रहे। संवाद


0
आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोपी गिरफ्तार
पडरौना। चौराखास थाने की पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में वांछित को गिरफ्तार किया है। इसकी तलाश पुलिस को काफी दिनों से थी। गिरफ्तार वांछित की पहचान महेश प्रसाद निवासी ग्राम जौरा मनराखन टोला बेलखउका थाना चौराखास के रूप में हुई है। इस मामले में पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुटी है। गिरफ्तार करने वाली टीम में एसओ चंद्रभूषण प्रजापति, एसएसआई वेदप्रकाश सिंह, एसआई नबीस अहमद, कांस्टेबल अश्वनी यादव, उमेश कुमार आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed