फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Wall falls on boy who drinks water from tap, dies

Kushinagar News: नलके पर पानी पीने गए बालक पर गिरी दीवार, मौत

Sun, 23 Aug 2026 02:50 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 02:50 AM IST
विज्ञापन
Wall falls on boy who drinks water from tap, dies
चिरईहवा गांव के सोनार टोली में दीवार गिरने से आविद की मौत के बाद रोते बिलखते परिजन।स्रोत-सोशल म
मंसाछापर। पडरौना कोतवाली क्षेत्र के चिरईहवा गांव के सोनार टोली में शनिवार की शाम करीब चार बजे दीवार गिरने से सात वर्षीय बालक की मौत हो गई। अकबर अली का इकलौता बेटा आविद अली गंभीर रूप से घायल हो गया था। परिजन उसे मेडिकल कॉलेज ले जा रहे थे। रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि आविद घर के पास नल पर पानी पीने गया था। इसी बीच उसके ऊपर दीवार गिर गई। परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और मलबे से बालक को निकालकर अस्पताल ले जा रहे थे। रास्ते में उसकी मौत की सूचना मिलते ही सदर एसडीएम और हल्का लेखपाल शीतल सिंह मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया और अंतिम संस्कार की तैयारी में जुट गए। ग्रामीणों ने परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर बताते हुए प्रशासन से सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने की मांग की है। गांव के राकेश गिरी ने बताया कि परिवार की स्थिति दयनीय है। परिवार को आवास, शौचालय समेत अन्य जरूरी सरकारी सुविधाओं का लाभ मिलना चाहिए।
विज्ञापन

-
माता-पिता का इकलौता बेटा था आविद
आविद अपने पिता अकबर अली का इकलौता बेटा था। बेटे के शव को देखकर माता-पिता का दर्द हर किसी को झकझोर देने वाला था। घर में चीख-पुकार मच गई। जिस बच्चे से घर की रौनक थी, उसकी मौत के बाद वहां मातम पसरा है। परिजनों की आर्थिक स्थिति भी बेहद कमजोर बताई जा रही है। ग्रामीणों के मुताबिक परिवार को पक्के आवास और अन्य बुनियादी सुविधाओं की जरूरत है। ऐसे में ग्रामीणों ने प्रशासन से सिर्फ आर्थिक सहायता ही नहीं, बल्कि परिवार को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने की मांग की है।आविद के जाने के बाद अब परिवार में उसकी बहन ही बची है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed