फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Meritorious Amrita Soni becomes District Probation Officer for a day.

Kushinagar News: मेधावी अमृता सोनी बनीं एक दिन की जिला प्रोबेशन अधिकारी

Thu, 15 Oct 2026 02:46 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
Meritorious Amrita Soni becomes District Probation Officer for a day.
मेधावी छात्रा अमृता सोनी बनीं एक दिन की जिला प्रोबेशन अधिकारी। 
कक्षा 10 में विद्यालय की टॉपर भी रह चुकी है अमृता सोनी
विज्ञापन

पडरौना। मिशन शक्ति अभियान के तहत बुधवार को प्रभात तारा पब्लिक स्कूल, रविंद्रनगर धूस की कक्षा 12 की मेधावी छात्रा अमृता सोनी को एक दिन का जिला प्रोबेशन अधिकारी बनाया गया। शारदीय नवरात्र के अवसर पर आयोजित इस पहल का उद्देश्य छात्राओं में नेतृत्व क्षमता विकसित करने के साथ उन्हें महिला एवं बाल अधिकारों के प्रति जागरूक करना है। अमृता कक्षा 10 में विद्यालय की टॉपर भी रह चुकी हैं।
एक दिन की जिला प्रोबेशन अधिकारी बनने के बाद उन्होंने महिला कल्याण विभाग की विभिन्न इकाइयों का भ्रमण कर उनकी कार्यप्रणाली को समझा। उन्हें वन स्टॉप सेंटर, चाइल्ड हेल्पलाइन, हब फॉर इम्पावरमेंट ऑफ वूमेन, राजकीय विशेषज्ञ दत्तक ग्रहण इकाई और किशोर न्याय बोर्ड के कार्यों की जानकारी दी गई। उन्होंने छात्राओं को मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना और मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

जिला प्रोबेशन अधिकारी शैलेंद्र कुमार गौतम ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य छात्राओं को प्रशासनिक कार्यप्रणाली से परिचित कराने के साथ उनमें आत्मविश्वास, सामाजिक उत्तरदायित्व और नेतृत्व की भावना विकसित करना है, ताकि वे समाज में महिला एवं बाल अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने में अपनी भूमिका निभा सकें। इस दौरान प्रसिद्ध कुमार राहुल, नलिन सिंह, दिनेश कुमार, दयानन्द, मुनीष कुमार, प्रीति, वंदना आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed