{"_id":"6acff07b478d980ea60833fc","slug":"brides-side-backs-out-of-wedding-altercation-ensues-when-grooms-side-demands-reimbursement-of-expenses-fir-registered-against-two-brothers-kushinagar-news-c-205-1-ksh1019-170158-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: लड़की पक्ष शादी से मुकरा, वर पक्ष ने खर्चा मांगा तो हुई मारपीट, दो भाइयों पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: लड़की पक्ष शादी से मुकरा, वर पक्ष ने खर्चा मांगा तो हुई मारपीट, दो भाइयों पर प्राथमिकी
विज्ञापन
खड्डा। शादी तय होने के बाद लड़की पक्ष के मुकरने और खर्च के 30 हजार रुपये व सामान वापस मांगने पर विवाद हो गया। आरोप है कि लड़की के परिवार के दो भाइयों ने युवक के पिता के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। खड्डा पुलिस ने दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई में जुटी है।
थाना क्षेत्र के करदह निवासी हजरत ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि उनके बेटे की शादी परशुरामपुर निवासी एक युवती से तय हुई थी। इस दौरान उन्होंने लड़की पक्ष को 30 हजार रुपये और सामान दिए थे। बाद में शादी से इनकार करने पर उन्होंने रुपये और सामान वापस मांगे लेकिन लड़की पक्ष टालमटोल करने लगा।
उनका आरोप है कि बीते 10 अक्तूबर को दिलशाद और मुस्ताक उनके घर पहुंचे और अपशब्द बोलने लगे। विरोध करने पर दोनों ने उनके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। खड्डा थानाध्यक्ष महेश कुमार चौबे ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।