{"_id":"6acff2b5542bcdd00202481c","slug":"exhibition-held-at-the-mothers-fair-at-pm-shri-vidyalaya-deviriya-pandey-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-170193-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: पीएमश्री विद्यालय देविरया पांडेय में मदर मेले में लगाई गई प्रदर्शनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: पीएमश्री विद्यालय देविरया पांडेय में मदर मेले में लगाई गई प्रदर्शनी
विज्ञापन
मेले में माताओं की ओर से तैयार हस्तशिल्प, सिलाई, कढ़ाई और पेंटिंग की लगाई गई प्रदर्शनी
खेलकूद प्रतियोगिताओं का भी किया गया आयोजन
पडरौना। पीएमश्री विद्यालय देविरया पांडेय परिसर में बुधवार को मदर मेला का आयोजन किया गया। इसमें बालिकाओं को शिक्षा, आत्मनिर्भरता और नेतृत्व क्षमता के प्रति जागरूक किया गया। मेले में माताओं की ओर से तैयार हस्तशिल्प, सिलाई, कढ़ाई और पेंटिंग की प्रदर्शनी लगाई गई।
मुख्य अतिथि राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य फूलबदन कुशवाहा ने कहा कि बालिकाओं को शिक्षित और आत्मनिर्भर बनाना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। महिलाओं को आगे बढ़ने के अवसर मिलने से परिवार और समाज दोनों मजबूत होते हैं। ऐसे आयोजन बालिकाओं में आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ उनकी प्रतिभा निखारने में मददगार होते हैं। बीईओ सुरेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि मदर मेले जैसे आयोजनों से विद्यालय और अभिभावकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होता है। इससे बच्चों की शिक्षा के प्रति अभिभावकों की रुचि बढ़ती है और विद्यालय की गतिविधियों में उनकी भागीदारी सुनिश्चित होती है।
इसके बाद अतिथियों ने मेले में माताओं की ओर से तैयार हस्तशिल्प, सिलाई, कढ़ाई और पेंटिंग की लगाई प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इसके अलावा आयोजित मेला में स्वास्थ्य जागरूकता, सांस्कृतिक कार्यक्रम, संगीत, नृत्य और खेलकूद आदि गतिविधियां आयोजित हुईं। कार्यक्रम का संचालन सुमन पाठक ने किया। अंत में प्रधानाध्यापक प्रवीण पांडेय ने सभी अतिथियों के प्रति आभार जताया। इस दौरान ग्राम प्रधान आशा देवी, एसएमसी अध्यक्ष रूना देवी, अनिल कुमार सिंह, अखिलेश बहादुर सिंह, बलराम यादव, अंकित सिंह, शालिनी, दिनेश कुमार भारती, मनुअर अंसारी आदि मौजूद रहे।