फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Akash Saini from Kushinagar in UP's deaf cricket team.

Kushinagar News: यूपी की डेफ क्रिकेट टीम में कुशीनगर के आकाश सैनी

Thu, 15 Oct 2026 02:50 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 02:50 AM IST
विज्ञापन
Akash Saini from Kushinagar in UP's deaf cricket team.
26 अक्तूबर से सूरत में होगी राष्ट्रीय टी-20 चैंपियनशिप, सुल्तानपुर के आकाश सिंह संभालेंगे कप्तानी
विज्ञापन

पडरौना। उत्तर प्रदेश की डेफ क्रिकेट टीम में कुशीनगर के आकाश सैनी ने जगह बनाकर जिले का मान बढ़ाया है। उनका चयन 10वीं टी-20 नेशनल क्रिकेट चैंपियनशिप के लिए हुआ है।

गुजरात के सूरत में 26 अक्तूबर से एक नवंबर तक होने वाली प्रतियोगिता में प्रदेश की 14 सदस्यीय टीम हिस्सा लेगी। उत्तर प्रदेश डेफ क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीडीसीए) के महासचिव आशीष बाजपेयी की तरफ से जारी पत्र के अनुसार टीम की कमान सुल्तानपुर के आकाश सिंह को सौंपी गई है। आगरा के संदीप कुमार मुख्य कोच और कानपुर के आशीष बाजपेयी कोच की जिम्मेदारी निभाएंगे। महासचिव की तरफ से जारी पत्र में उत्तर प्रदेश की टीम में आकाश सिंह (कप्तान), दीपक कुमार, अमन रिजवी, सुशील यादव, राजू यादव, रौनक मलिक, धीरज कुमार, कुशीनगर के आकाश सैनी, प्रतीक राज चौधरी, अब्दुल कादिर, मोहम्मद कैफ, राजा यादव, उत्कर्ष दुबे और अभिनव पटेल को शामिल किया गया है। आकाश सिंह को मिली इस उपलब्धि पर जिले के खेल प्रेमियों ने उन्हें बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed