फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Voting in Gopalganj and West Champaran today...Borders sealed

Kushinagar News: गोपालगंज और पश्चिमी चंपारण में मतदान आज...सीमाएं सील

Sat, 25 May 2024 04:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 25 May 2024 04:35 AM IST
विज्ञापन
Voting in Gopalganj and West Champaran today...Borders sealed
कुशीनगर। बिहार के पश्चिम चंपारण और गोपालगंज जिले में शनिवार को होने वाले मतदान को लेकर सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हो गई हैं। भारत-नेपाल बार्डर से लेकर अंतरराज्यीय और अंतरजिला सीमाओं को सील कर दिया गया है। पश्चिम चंपारण से जुड़ी बगहा के बाल्मीकीनगर से सिकटा, मैनाताड़ में एसएसबी ने गश्त बढ़ा दी है। दोनों जिलों के एसपी ने लोगों से सहयोग की अपील की है।
विज्ञापन

पश्चिम चंपारण और गोपालगंज जिले में आज होने वाले चुनाव की लेकर अर्द्धसैनिक बलों के जवानों ने अंतरजिला, अंतरराज्यीय, अंतरराष्ट्रीय सीमा से लेकर मतदान केंद्र और संवेदनशील स्थानों की कमान संभाल ली है। अर्द्धसैनिक बल की सुरक्षा में बूथों पर सीसीटीवी कैमरे से भी निगरानी की जाएगी। पश्चिम चंपारण और गोपालगंज के बूथों पर कैमरे भी लगाए गए हैं। दोनों जिलों में तैनात एसएसटी (स्टैटिक सर्विलांस टीम) और एफएसटी (उड़नदस्ता दल) 24 घंटे जांच अभियान चला रही है। हर एसएसटी चेकपोस्ट पर दो दो कैमरे लगाए गए हैं। जिसकी निगरानी जिले से की जा रही है।
विज्ञापन


-
अंतरराष्ट्रीय सीमा बंद...एसएसबी की सक्रियता बढ़ी

चुनाव तक भारत-नेपाल सीमा को बैरियर लगाकर सील किया गया है। इस दौरान वाहनों के आवागमन पर पूर्णत रोक है। एंबुलेंस व अन्य आवश्यक सेवा से संबंधित वाहनों की जांच के बाद अधिकारियों के निर्देश पर आवागमन की अनुमति मिल रही है। एसएसबी सतत गश्त कर रहा है। इसका असर सीमावर्ती क्षेत्र में व्यापार पर भी दिख रहा है। नेपाली ग्राहकों से गुलजार रहने वाले बाजारों में वीरानी छाई हुई है। इलाके में पुलिस बल वाहनों की जांच कर रहा है। नेपाल जाने वाले लोगों ने अपनी यात्रा स्थगित कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

000

गंडक नदी में एसडीआरएफ की टीम रखेगी नजर
-गोपालगंज जिले से लगने वाली गंडक नदी के दियारा इलाके में एसडीआरएफ की टीम नजर रखेगी। एसडीआरएफ की टीम मोटर बोट से नदी में गश्ती करेगी। वहीं दियारा इलाके में जहां पुलिस की गाड़ियां नहीं पहुंच पातीं, वहां घुड़सवार दल को तैनात किया गया है।
0
बॉर्डर एरिया में पुलिस चौकसी बढ़ा दी गयी है। यूपी सहित नेपाल बार्डर सील कर दिया गया है। यूपी की पुलिस और लोगों का साथ मिल रहा है। जगह-जगह चेक पोस्ट बनाए गए हैं।आने और जाने वाले लोगों की जांच पुलिस कर रही है। यूपी बिहार व नेपाल से जुड़े कई बॉर्डर चुनाव से 72 घंटे पहले सील कर दिए गए हैं। जंगली और नदी के रास्तों पर भी एसएसबी और पुलिस का पहरा है। -सुशांत कुमार सरोज, एसपी,बगहा

-

सीमावर्ती बिहार के जिलों में चुनाव को लेकर सक्रियता बढ़ा दी गई है। बार्डर के थानाध्यक्षों को भी निर्देश दे दिए गए हैं। इधर, से गुजरने वालों पर नजर रखी जा रही है। बार्डर पर लगे सीसीटीवी कैमरे की मानिटरिंग के लिए अलग से पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। किसी तरह से कोई चूक न हो, इसका पूरा ख्याल रखा गया है। -धवल जायसवाल एसपी कुशीनगर



21 अंतरजिला और 12 अंतरराज्यीय मिलाकर कुल 33 चेकपोस्ट चुनाव तक सील रहेंगे। यूपी के कुशीनगर और देवरिया सीमा पर विशेष चौकसी बरती जा रही है। वहां की जानता और पुलिस का साथ मिल रहा है। सील का मतलब कहीं पे बार्डर पूर्ण रूप से आवागमन बंद नहीं किया जाएगा। मालवाहक, एंबुलेंस व अन्य वाहनों को जांच के बाद अनुमति दी जाएगी। पहले से ही जिले में 18 एसएसटी व 20 अन्य चेकपोस्ट पर मजिस्ट्रेट व कैमरे से निगरानी की जा रही है। -स्वर्ण प्रभात, एसपी गोपालगंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed