फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Voter slip will be delivered from door to door

घर-घर पहुंचाई जाएगी मतदाता पर्ची

Thu, 24 Feb 2022 11:26 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Feb 2022 11:26 PM IST
विज्ञापन
Voter slip will be delivered from door to door
घर-घर पहुंचाई जाएगी मतदाता पर्ची
विज्ञापन

26 फरवरी तक बीएलओ की निगरानी में वितरित होगी पर्ची
कसया(कुशीनगर)। विधानसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए चुनाव आयोग के साथ जिला प्रशासन ने तैयारी तेज कर दी है। मतदाताओं के घर तक मतदाता पर्ची पहुंचाई जाएगी।
कुशीनगर विधानसभा क्षेत्र में बृहस्पतिवार को मतदाता पर्ची का वितरण शुरू कर दिया गया। प्रशासन ने सभी बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) को इसकी जिम्मेदारी सौंपी है। 26 फरवरी तक बीएलओ को यह कार्य पूरा करना है। तहसील में निर्वाचन कार्य देख रहे लेखपाल राजन मिश्र ने बताया कि कुशीनगर विधानसभा क्षेत्र से संबंधित मतदाताओं की पर्चियां जिला प्रशासन से मिल गई हैं। उसे बीएलओ घर-घर पहुंचाएंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिन लोगों को मतदाता पर्ची मिल जाएगी, उन्हें अन्य पहचान पत्र बूूथ पर अपने साथ ले जाने की जरूरत नहीं होगी। यदि किसी को मतदाता पर्ची नहीं मिलती है और उनका नाम मतदाता सूची में है, तो वह आयोग की तरफ से निर्धारित पहचान पत्र के साथ मतदान कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed