फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   voter

छठी-सातवीं के छात्रों को बना दिया वोटर, बीएलओ को बर्खास्त करने का निर्देश

Tue, 12 Jan 2021 11:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jan 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
voter
छठी-सातवीं के छात्रों को बना दिया वोटर, बीएलओ को बर्खास्त करने का निर्देश
विज्ञापन

फाजिलनगर ब्लाक के सुमही गांव का मामला, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट द्वारा कराई जांच में मामला सामने आया
संवाद न्यूज एजेंसी
तुर्कपट्टी। फाजिलनगर ब्लॉक के सुमही बुजुर्ग गांव की मतदाता सूची में गड़बड़ी का मामला प्रकाश में आया है। आरोप है कि बीएलओ ने सूची तैयार करते समय फर्जी तरीके से करीब 400 ऐसे लोगों के नाम जोड़ दिए जो या तो 18 साल से कम उम्र के हैं या वहां के निवासी नहीं हैं। इसमें कुछ छठी-सातवीं के भी हैं। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने आरोपी बीएलओ को बर्खास्त करने और केस दर्ज करने का निर्देश दिया है।
पंचायत चुनाव के लिए बनाई जा रही मतदाता सूचियों का प्रथम प्रकाशन हो चुका है। इस पर आपत्तियां लेकर अब अंतिम सूची का प्रकाशन होना है। फाजिलनगर ब्लाक के सुमही बुजुर्ग गांव में बीएलओ का कार्य रोजगार सेवक लोकमान अंसारी कर रहे थे। गांव के मधुबन सिंह, शेषनाथ मिश्र, ग्राम प्रधान सुनील कुमार सिंह आदि ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कसया को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया था कि बीएलओ द्वारा 14 वर्ष से लेकर 17 वर्ष तक के किशोरों को भी मतदाता बना दिया गया है। आरोप है कि बीएलओ अपनी पत्नी को चुनाव लड़ाना चाहता है। पिछले पंचायत चुनाव में वह ग्राम प्रधान पद का प्रत्याशी भी रह चुका है। बीएलओ द्वारा अपने मजरे के तीन वार्ड से करीब चार सौ नए मतदाताओं का नाम निर्वाचक नामावली में जोड़ दिया गया है। जिसमें कई नाम पड़ोसी गांव व पड़ोसी प्रांत बिहार के भी हैं।
विज्ञापन

इसके बाद ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने बीते सप्ताह आरोपी बीएलओ लोकमान अंसारी को हटाकर दूसरे को बीएलओ बना दिया था। जांच के दौरान यह बात सामने आयी थी कि पूर्व बीएलओ ने फर्जी आधार नंबर व नाम-पते से जो मतदाता बनाए हैं उसमें से कई छठीं व सातवीं कक्षा में पढ़ने वाले बच्चे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कसया पूर्ण वोरा ने बताया कि मामले की जानकारी तीन दिन पहले हुई थी। शिकायतों की ब्लाक व राजस्व कर्मियों से जांच कराई गई है। जांच के दौरान आरोप सही पाए गए। तत्कालीन बीएलओ को बर्खास्त करने और केस दर्ज कराने का निर्देश दिया गया है।

तीन सदस्यीय कमेटी कर रही जांच
एडीओ पंचायत मजरूल हक ने बताया कि इस मामले में वरिष्ठ अफसरों के निर्देश पर उनकी अध्यक्षता में तीन सदस्यीय कमेटी बनी है। कमेटी जल्द जांच कर अगली कार्रवाई के लिए रिपोर्ट अफसरों को भेजेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed