फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Volunteers make people aware of their responsibilities

Kushinagar News: स्वयंसेवक उत्तरदायित्वों के प्रति करते हैं जागरूक

Sat, 24 Jan 2026 12:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 24 Jan 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Volunteers make people aware of their responsibilities
खडडा। राष्ट्रीय इंटरमीडिएट कॉलेज भुजवली में शुक्रवार को राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत सात दिवसीय शिविर का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप जलाकर कर किया गया। इसमें छात्रों में समाज सेवा, अनुशासन व राष्ट्र निर्माण की भावना जागृत करने को लेकर जोर दिया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य शैलेंद्र दत्त शुक्ल ने कहा कि स्वंयसेवक युवाओं को सामाजिक उत्तरदायित्वों के प्रति जागरूक करते हैं। स्वंयसेवक पहले आप के आर्दश वाक्य पर जोर देते हैं। कहा कि समाज सेवा से बढ़कर कोई धर्म नहीं है। प्रधानाचार्य अश्विनी कुमार पांडेय ने राष्ट्रीय सेवा योजना की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। प्रधानाचार्य गोविंद मिश्र ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना जीवन जीने को सिखाता है। इसके अलावा प्रधानाचार्य प्रमोद ओझा ने भी विचार रखे। प्रधानाचार्य डॉ. देवेद्र मणि त्रिपाठी ने सुभाष चंद्र बोस के कृतित्व व व्यक्तित्व को साझा करते हुए समाज में युवाओं की भूमिका को रेखांकित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed