फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   vk singh joined as new sp in kushinagar

जिले के नए एसपी विनोद कुमार सिंह ने कार्यभार संभाला

Sat, 12 Sep 2020 10:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
vk singh joined as new sp in kushinagar
कुशीनगर में नवागत पुलिस कप्तान विनोद कुमार सिंह ने शनिवार को देर शाम संभाला कार्यभार। - फोटो : KUSHINAGAR
जिले के नए एसपी विनोद कुमार सिंह ने कार्यभार संभाला
विज्ञापन

पडरौना। जिले के नए एसपी विनोद कुमार सिंह ने शनिवार को पुलिस कार्यालय में कार्यभार संभाल लिया। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था चुस्त रखना, महिलाओं और बच्चों से जुड़े अपराधों पर अंकुश और आम जनता की बेहतरी के लिए सभी अपेक्षित प्रयास किए जाएंगे।
नवागत एसपी कार्यभार संभालने के बाद शाम को पत्रकारों से मुखातिब हुए। उन्होंने बताया कि वर्ष 2007 बैच के आईपीएस अफसर हैं। वह प्रयागराज के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि इससे पहले एटीएस लखनऊ में एसपी थे। वह बस्ती, कन्नौज, महराजगंज, झांसी और फतेहपुर में एसपी रह चुके हैं। महराजगंज में कम समय के लिए जिम्मेदारी मिली थी। वह जीआरपी गोरखपुर में भी एसपी रह चुके हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि शासन की प्राथमिकता वाले कार्यों को तय समयसीमा के अंदर कराया जाएगा। जनपद में कानून व्यवस्था और सुदृढ़ बनाने, महिलाओं एवं बच्चों से जुड़े अपराधों पर नियंत्रण, अपराधियों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई, जनता की समस्याओं का समय पर निस्तारण और जनपद में बेहतर वातावरण बनाने पर पूरा जोर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed