फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   vishwa hindu mahasangh comitee declared

विश्व हिंदू महासंघ की कार्यकारिणी गठित

Sun, 14 Mar 2021 11:32 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 Mar 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
vishwa hindu mahasangh comitee declared
विश्व हिंदू महासंघ की कार्यकारिणी गठित
विज्ञापन

जिला, तहसील और ब्लॉक पदाधिकारी हुए मनोनीत
संवाद न्यूज एजेंसी
पडौना। नगर के साकेत बिहारी मंदिर परिसर में रविवार को विश्व हिंदू महासंघ की बैठक हुई। इसमें जिला, तहसील और ब्लॉक इकाई के पदाधिकारियों को मनोनीत किया गया।

जिलाध्यक्ष डॉ. कमलेश शाही ने कहा कि संगठन की मजबूती निष्ठावान और कर्तव्यनिष्ठ पदाधिकारियों से मिलती है। इसलिए पदाधिकारियों को संगठन की मजबूती की दिशा में कार्य करना चाहिए। इसके बाद जिला, तहसील और ब्लॉक इकाई के पदाधिकारियों को मनोनीत किया गया। इसमें राजकिशोर राव को जिला उपाध्यक्ष, शैलेश तिवारी को जिला मंत्री, पप्पू पटेल को कप्तानगंज तहसील संयोजक, आनंद प्रकाश सिंह को कप्तानगंज तहसील अध्यक्ष, रामाकांत राजभर को खड्डा तहसील अध्यक्ष मनोनीत किया गया। इसी तरह सोनू तिवारी को नेबुआ नौरंगिया ब्लॉक प्रभारी, मोतीलाल मद्धेशिया को ब्लॉक संयोजक, मृत्युंजय सिंह को ब्लॉक अध्यक्ष, डॉ. राजेंद्र साहनी को ब्लॉक संयोजक, गुड्डू साहनी को ब्लॉक महामंत्री, दिलीप भारती को मीडिया प्रभारी, संजय कुमार ओझा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, राजकुमार सिंह व जवाहिर यादव को उपाध्यक्ष, श्याम सुंदर विश्वकर्मा, सीताराम भारती, अनिल भारती व सुभाष भारती को ब्लॉक मंत्री मनोनीत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed