फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   1.16 lakh women and co-passengers traveled for free in three days.

Kushinagar News: तीन दिन में 1.16 लाख महिला व सहयात्री ने किया निशुल्क सफर

Sat, 29 Aug 2026 11:55 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
1.16 lakh women and co-passengers traveled for free in three days.
रक्षाबंधन पर निशुल्क यात्रा वाली खबर से संबं​धित फोटो।कैप्शन: बस अड्डे पर बस का इंतजार करती
देवरिया। रक्षाबंधन पर बहनों को भाइयों तक पहुंचाने में रोडवेज बसों ने अहम भूमिका निभाई। तीन दिन तक चली निशुल्क यात्रा सुविधा के दौरान जिले में करीब 1.16 लाख महिलाओं और उनके सहयात्रियों ने रोडवेज बसों से सफर किया। बड़ी संख्या में महिलाएं मायके पहुंचीं और राखी बांधकर त्योहार की खुशियां साझा कीं। यात्रियों की संख्या अचानक बढ़ने से रोडवेज बस अड्डे और प्रमुख मार्गों पर बसों में जगह पाने के लिए मारामारी की स्थिति भी बनी रही।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार ने रक्षाबंधन के अवसर पर महिलाओं को एक सहयात्री के साथ रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा दी थी। यह व्यवस्था 27 अगस्त की सुबह छह बजे शुरू हुई और 29 अगस्त की मध्यरात्रि तक लागू रही। तीन दिनों तक देवरिया बस अड्डे से गोरखपुर, सलेमपुर, बरहज, रुद्रपुर, भाटपाररानी, पडरौना, कसया सहित विभिन्न मार्गों पर यात्रियों का दबाव बना रहा। त्योहार के कारण सामान्य दिनों की तुलना में महिलाओं की संख्या काफी बढ़ गई। सबसे अधिक भीड़ रक्षाबंधन के दिन देखने को मिली। सुबह से ही बस अड्डे पर महिलाओं और उनके साथ आए परिजनों की भीड़ जुटने लगी। बस के प्लेटफार्म पर पहुंचते ही सीट हासिल करने के लिए यात्री तेजी से बस की ओर बढ़ते रहे। कई बसें कुछ ही देर में भर गईं। सीट नहीं मिलने पर महिलाओं को दूसरी बस का इंतजार करना पड़ा, जबकि कई महिलाएं खड़े होकर ही अपने गंतव्य तक पहुंचीं। बृहस्पतिवार को लगभग 25,00, शुक्रवार को 71,000 और शनिवार को लगभग 20,000 महिला व उनके सहयात्री ने निशुल्क सफर रोडवेज की बसों में किया।
विज्ञापन




बस आते ही सीट के लिए मची होड़
- तीन दिनों तक बस अड्डे पर सबसे अधिक परेशानी सीट हासिल करने को लेकर रही। बस आते ही यात्री उसमें चढ़ने के लिए आगे बढ़ते थे। कई मार्गों पर क्षमता से अधिक यात्री होने के कारण लोगों को अगले फेरे का इंतजार करना पड़ा। आसपास के जिलों में भी यही स्थिति रही और देवरिया आने-जाने वाली बसों में भारी भीड़ दर्ज की गई। कई यात्रियों को खड़े होकर सफर करना पड़ा। यात्रियों की भीड़ को देखते हुए देवरिया बस अड्डे पर कोतवाली पुलिस के साथ पुलिस लाइन से भी पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई। बस अड्डे के आसपास यात्री और वाहनों का दबाव बढ़ने से जाम की स्थिति भी बनी। यातायात पुलिस को व्यवस्था संभालने के लिए मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन



निशुल्क सफर से किराये की हुई बचत
- निशुल्क यात्रा के कारण बड़ी संख्या में महिलाओं ने निजी वाहनों और अन्य साधनों के बजाय रोडवेज बस को प्राथमिकता दी। महिलाओं के साथ एक सहयात्री को भी सुविधा मिलने से परिवार के सदस्य साथ सफर कर सके। इससे महिलाओं को भाइयों के घर तक पहुंचने में किराये का खर्च नहीं उठाना पड़ा। प्रदेश के दूसरे हिस्सों में भी इस सुविधा के कारण रोडवेज बसों में सामान्य दिनों की अपेक्षा यात्रियों की संख्या काफी बढ़ी। राखी और मिठाई के पैकेट लेकर महिलाएं सुबह से देर शाम तक बस अड्डे पर पहुंचती रहीं।


रक्षाबंधन पर बहनों के साथ-साथ उनके एक सहयात्री को भी निशुल्क यात्रा कराई गई है। जहां जरूरत पड़ी उन रूट पर चक्कर भी बढ़ाए गए हैं।
- कपिल देव प्रसाद, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक, उत्तर प्रदेश परिवहन निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed