फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Violent animal made goats its prey, villagers in panic

Kushinagar News: हिंसक जानवर ने बकरियों को बनाया शिकार, दहशत में ग्रामीण

Fri, 03 Jan 2025 12:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 03 Jan 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
Violent animal made goats its prey, villagers in panic
मंसाछापर। जटहा बाजार थाना क्षेत्र के कटाई भरपुरवा के खैरा टोला के सामने हिंसक जानवर से लोग दहशत में आ गए है। तीन दिनों में जानवर ने दो बकरियों को अपना शिकार बनाया है। वहीं एक बछड़े को भी घायल कर दिया है। हिंसक जानवर को किसी ने देखा नहीं हैं, लेकिन गांव वाले तेंदुआ होने की आशंका जाता रहे हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की दोपहर को लोग पशुओं को बड़ी गंडक नदी क्षेत्र के रेता में गए थे। अचानक सामने एक हिंसक जानवर आया और रंगलाल चौहान की बकरी पर झपटा, शोर मचाने पर वह गन्ने की खेत में भाग गया। वहीं 31 दिसंबर की दोपहर में रेता क्षेत्र में अजीज अंसारी की बकरी को भी किसी जानवर ने अपना शिकार बना लिया था। खैरा टोला के निवासी श्री किशुन के दरवाजे पर उनके बछड़े को घायल कर दिया। गांव के ध्रुव कुशवाहा ने बताया कि तेंदुआ के साथ एक छोटा शावक भी है।
विज्ञापन

दोपहर को रेता क्षेत्र में सामने से देखा गया। सूचना क्षेत्र में फैलने के बाद लोग अपने पशुओं की सुरक्षा को लेकर दहशत में है। वन विभाग खड्डा के डिप्टी रेंजर अमित तिवारी ने बताया कि सूचना मिली है। मौके पर टीम भेजकर जांच कराई जाएगी। ग्राम प्रधान के माध्यम से गांव वालों को सतर्क रहने की सूचना कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed