फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Violence in conflict management committee, three injured

प्रबंध समिति के विवाद में मार-पीट, तीन घायल

Sun, 26 Feb 2017 12:11 AM IST
कुशीनगर (ब्यूरो)
कुशीनगर (ब्यूरो) Updated Sun, 26 Feb 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
Violence in conflict management committee, three injured
‌‌‌‌बवाल - फोटो : अमर उजाला
तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के दोघरा गांव के शेखवापट्टी टोला के एक मदरसा में शनिवार को प्रबंध समिति के विवाद को लेकर जमकर ईट-पत्थर और लाठियां चलीं। इस विवाद में तीन लोग घायल हो गए। उनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों से सात लोगों को हिरासत में लिया है। 
विज्ञापन


शेखवापट्टी में स्थित एक निजी मदरसा की प्रबंधकीय व्यवस्था को लेकर अहमद अंसारी और हदीस अंसारी के बीच करीब 7 वर्षों से कोर्ट में विवाद चल रहा है। मदरसा के निकट रहने वाले लोगों के अनुसार शनिवार को सुबह नौ बजे मदरसा खुला। छात्र एवं अध्यापक आने शुरू हुए। तभी दूसरे गुट के लोग भी मदरसा में अपनी जमीन बताकर वह भी पढ़ाने को लेकर जिद पर अड़ गए। इसी को लेकर वाद-विवाद बढ़ गया और एक पक्ष से ईट-पत्थर चलने लगे। जबाब में दूसरे पक्ष के लोग भी ईट-पत्थर चलाने लगे। इस कारण एक पक्ष से कदम बानो उम्र 70, नसरुद्दीन 50 वर्ष और दूसरे पक्ष से इस्लाम 45 वर्ष घायल हो गए। इनमे कदम बानो और नसरुद्दीन का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस ने पहुंचकर दोनों पक्षों से शफीक, सद्दाम, इब्राहिम, शमसुद्दीन, इस्लाम, इद्रीश और अहमद को हिरासत में ले लिया और थाने लेकर चली गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed