फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   'Villages in the state through the efforts of well-being'

‘गांवों के जरिए प्रदेश में खुशहाली का प्रयास’

Thu, 19 May 2016 11:17 PM IST
कुशीनगर
कुशीनगर Updated Thu, 19 May 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
'Villages in the state through the efforts of well-being'
फाजिलनगर में आयोजित कार्यक्रम में ओडीएफ गांव के प्रधानों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित करते पंचायती राज्यमंत्री राजकिशोर सिंह और राज्यमंत्री राधेश्याम सिंह। - फोटो : अमर उजाला
फाजिलनगर। प्रदेश सरकार गांव और नौजवानों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए कार्य कर रही है। हमारा मानना है कि जब तक गांव खुशहाल नहीं होंगे, तब तक प्रदेश व देश का विकास संभव नहीं है। ये बातें बृहस्पतिवार को फाजिलनगर में आयोजित सम्मान समारोह में पशुधन एवं पंचायतीराज मंत्री राजकिशोर सिंह ने कहीं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकार ने पूरे प्रदेश को ओडीएफ (खुले में शौच मुक्त) बनाने का लक्ष्य रखा है। प्रदेश में पंचायत भवन और शौचालय निर्माण के लिए धन की कमी नहीं होने पाएगी। सरकार ने अब शौचालयों के अलावा स्नान घर बनवाने का भी निर्णय लिया है।
विज्ञापन


पांच जिलों में इसे प्रयोग के तौर पर लागू किया जाएगा। बाद में इसे पूरे प्रदेश में लागू किया जाएगा। सरकार ने पशुधन विकास के लिए बिना ब्याज और गारंटी के डेयरी उद्योग को बढ़ावा देने का कार्य किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आने वाले समय में पशुओं के इलाज के लिए भी एंबुलेंस सेवा देने की योजना है। विशिष्ट अतिथि कृषि एवं चिकित्सा शिक्षा राज्य मंत्री राधेश्याम सिंह ने कहा कि सरकार ने अपने बीते चार वर्षों में सड़क, शिक्षा और चिकित्सा के क्षेत्र में बेहतर कार्य किया है। कुशीनगर में 132 केबीए का मात्र एक ही विद्युत केंद्र था, अब यहां 220 केबीए, 132 केवीए तथा 33 केवीए के तीन केन्द्र का निर्माण हो रहा है।

पूर्व विधायक विश्वनाथ सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री ने जनता की हर भावना का ख्याल रखा है लिहाजा लोगों को भी आने वाले चुनाव में उन्हें फिर मौका देना होगा। इस कार्यक्रम में ओडीएफ गांव परसौनी के ग्राम प्रधान प्रद्युमभन गौड़, तमकुही ब्लाक के ग्राम सेंदुरिया की प्रधान शांति देवी और सेवरही क्षेत्र के गांव हाता के प्रधान अनिल पांडेय को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इसके अलावा फाजिलनगर विकास खंड के गांव गौराखोर, तरुअनवा, उस्मानपुर, भटवलिया परसौनी, कस्तूरवा, धौरहरा, किशुनदास पट्टी, सुमही तथा मुंडेरा ग्राम पंचायतों को ओडीएफ ग्राम सभा के रूप में चयनित किया गया।

कार्यक्रम को जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश राणा, एमएलसी रामअवध यादव, डीएम शंभू कुमार, सीडीओ केदारनाथ सिंह, एसडीएम कसया श्रीप्रकाश शुक्ल आदि ने भी संबोधित किया।


ब्लाक प्रमुख फाजिलनगर रैबुन नेशा ने सभी अतिथियों को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। आयोजक हसमुद्दीन अंसारी ने सभी के प्रति आभार प्रकट किया। इस दौरान सुभाष महंत, प्रधान संघ के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, अरविंद सिंह, राणाप्रताप सिंह, विजय यादव, अजय सिंह, मनीष तिवारी, रामकिशुन शर्मा, राजन यादव, विनय तिवारी, लखीचंद यादव, पृथ्वीपाल सिंह, अवधेश सिंह, लल्लन यादव, ब्रजेश पांडेय सहित तमाम लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed