फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Villagers said the police are framing innocent people.

Kushinagar News: ग्रामीणों ने कहा- निर्दोषों को फंसा रही पुलिस

Thu, 18 Dec 2025 01:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 18 Dec 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
Villagers said the police are framing innocent people.
मठिया गांव से जेल गए धर्मेन्द्र और वीरेन्द्र के रोते बिलखते परिजन।संवाद
कप्तानगंज। मठिया गांव में सोमवार की रात हुए बवाल के तीसरे दिन माहौल तो शांत दिखा लेकिन तनाव अब भी बरकरार है। रामेश्वर साहनी और उनके विपक्षी ओम प्रकाश साहनी के परिवार में इस समय कोई मौजूद नहीं है। वहीं, आसपास के लोगों का पुलिस पर काफी गुस्सा है। उनका कहना है कि पुलिस निर्दोष लोगों को फंसा रही है। जबकि पुलिस का कहना है कि जिसके खिलाफ सबूत मिलेंगे,उन्हीं पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

पड़ोस के जयराम साहनी बताते हैं कि दो पड़ोसियों के विवाद में दो बेटे धर्मेंद्र और वीरेन्द्र पुलिस ने जेल भेज दिया। इस विवाद में दोनों बेटों से कोई मतलब नहीं है। दोनों गांव के कुछ दूरी पर बनकटा चौराहे पर मेडिकल स्टोर की दुकान चलाते हैं। विवाद के बाद दुकान से घर आए और खाना खा कर सोने जा रहे थे, इसके साथ दो मोटरसाइकिल और घर के बहुत सामान पुलिस द्वारा तोड़ दिया गया।
विज्ञापन

वहीं की निर्मला देवी बताती हैं कि मेरे दो बेटे अजय और अंगद को पुलिस ने जेल भेज दिया। जिस समय विवाद हुआ है उस दौरान मेरे दोनों बेटे घर पर नहीं थे। अभी बंगनलूरू से तीन पहले आए थे। आरोप है कि पुलिस ने मोटरसाइकिल और घर के सामान भी तोड़ दिए। इस मामले में दर्ज दो एफआईआर में अब तक कुल 19 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस में पीड़ित ओम प्रकाश साहनी की तहरीर पर विपक्षी रामेश्वर साहनी के छह सदस्यों पर केस दर्ज हुआ था। जिसमें सभी आरोपियों को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है। जबकि पुलिस की तरफ से चौकी प्रभारी सनी जावला की तहरीर पर नामजद ओम प्रकाश साहनी, उसका बेटा रितेश, एक बेटी और भतीजी सहित तीन को पुलिस अब तक जेल भेज चुकी है। बता दें कि मठिया गांव में दो पड़ोसियों के बीच हुए विवाद व मारपीट की सूचना पर पहुंची पुलिस पर ग्रामीणों ने पथराव कर दिया था। जिसमें चौकी इंचार्ज सहित दो पुलिस कर्मी घायल हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed