फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Villagers caught one animal smuggler, another stabbed him

Kushinagar News: ग्रामीणों ने एक पशु तस्कर को दबोचा, दूसरे ने मारा चाकू

Mon, 11 Aug 2025 01:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 11 Aug 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
Villagers caught one animal smuggler, another stabbed him
घायल विशाल। स्रोत-सोशल मीडिया 
जौरा बाजार। चौराखास थाना क्षेत्र के जौरा मनराखन गांव के मुगलही टोला में शनिवार की देर रात गांव वालों ने पशु तस्करों को घेर लिया। पिकअप की चाबी छीनने के दौरान एक पशु तस्कर ने रिश्तेदारी में आए एक युवक के हाथ पर चाकू से हमला कर दिया। इस बीच दो तस्कर मौके से भाग गए, जबकि वाहन चला रहे तस्कर को गांव वालों ने पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस से तस्कर को हिरासत में लेने के लिए खींचतान हुई। पकड़ा गया तस्कर इसी टोले का रहने वाला था। इसके घर की महिलाएं विरोध कर रही थीं। चौराखास थाना क्षेत्र के जौरा मनराखन के मुगलही टोला में शनिवार की रात करीब 10 बजे गांव के सटे पश्चिम तरफ कुछ लोग पिकअप पर गोवंश को लेकर जा रहे थे। यह देख गांव के लोगों ने शोर मचाया तो भीड़ जुट गई। पिकअप को लोगों ने घेर लिया। चालक से चाबी छीनने के दौरान एक तस्कर ने युवक पर चाकू से हमला कर दिया। इसमें अपने रिश्तेदार के घर आए देवरिया के बद्यौचघाट थाना क्षेत्र के मलवाबर गांव निवासी विशाल कुशवाहा का हाथ जख्मी हो गया। एएसपी निवेश कटियार ने बताया कि गांव के रहने वाले पशु तस्कर हरीश उर्फ हरेश कुशवाहा को गिरफ्तार किया गया है। इसके फरार साथियों की तलाश की जा रही है। पिकअप से तीन गोवंश पुलिस ने बरामद किया है। गांववालों का आरोप है कि इस टोले से अक्सर रात में गोवंश को पिकअप से बिहार लेकर जाते थे। पूर्व में कई बार पुलिस को सूचना दिया गया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होती थी। इसलिए गांव वालों ने खुद पशु तस्करों को दबोचा। थानाध्यक्ष अजय कुमार पटेल ने बताया कि केस दर्ज किया गया है। एक पशु तस्कर को गिरफ्तार किया गया है, जो गांव का रहने वाला है। फरार आरोपियों के बारे में पूछताछ में अहम जानकारी मिली है। पुलिस टीम उस पर काम कर रही है। जल्द ही फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed