{"_id":"68c0896ae9cd2d564c0b3603","slug":"villagers-anger-erupted-when-there-was-no-water-in-the-canal-protest-kushinagar-news-c-205-1-ksh1013-145016-2025-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: नहर में पानी नहीं आने पर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: नहर में पानी नहीं आने पर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, प्रदर्शन
Wed, 10 Sep 2025 01:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 10 Sep 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
पिपरा कनक। क्षेत्र से होकर गुजरने वाले बरई रजवाहा में पानी नहीं पहुंचने से नाराज किसानों ने पिपरा कनक में रजवाहा के पुल पर प्रदर्शन किया। इसकी जांच कर कार्रवाई के लिए डीएम से मांग की।
ग्रामीणों ने कहा कि रजवाहा के सफाई के नाम पर लाखों रुपये खर्च हुए हैं, लेकिन इसकी सफाई ठीक ढंग से नहीं की गई है। किसान आनंद गौड़, सद्दाम अली, कयूम अहमद, उमर खालिद, साजिद अहमद आदि का आरोप है कि इस वर्ष भी रजवाहा की सफाई कराई गई है। लेकिन सफाई केवल मुख्य सड़क मार्ग के पास ही कराकर छोड़ दिया गया है। बरसात न होने से धान की फसल सूख रही है। वहीं रजवाहा में पानी नहीं आने से किसानों को परेशानी हो रही है। इस सबंध में अवर अभियंता ज्ञानेश्वर राय का कहना है कि बरई रजवाहा में टेल तक पानी पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।