फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Village people satisfied with measurement of Chakmarg for the eighth time

Kushinagar News: आठवीं बार चकमार्ग की पैमाइश से गांव के लोग संतुष्ट

Sun, 08 Sep 2024 05:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 08 Sep 2024 05:22 AM IST
विज्ञापन
Village people satisfied with measurement of Chakmarg for the eighth time
गुरवलिया बाजार। दुदही ब्लॉक के ग्राम पंचायत धर्मपुर पर्वत में नायब तहसीलदार के नेतृत्व में तीन राजस्व निरीक्षक व दो लेखपालों की टीम ने 35 वर्ष से चले आ रहे विवाद में चकमार्ग की पैमाइश कर मामले का समाधान कर दिया। नायब तहसीलदार ने बताया कि समाधान के प्रति सभी पक्ष संतुष्ट है।
विज्ञापन

गांव में वर्षों से चकरोड का विवाद चला आ रहा था। लोग बार-बार शिकायत करते और राजस्व टीम आती व पैमाइश करती। पक्षकार मौके पर मान जाते, लेकिन बाद में असंतुष्टि जताते। इस तरह चकमार्ग की पैमाइश सात बार हो चुकी थी। शुक्रवार को नायब तहसीलदार दुदही कुंदन वर्मा के नेतृत्व में राजस्व निरीक्षक मुख्तार अंसारी, राणा प्रताप सिंह, वेद प्रकाश उपाध्याय, लेखपाल राजीव कुमार व अमन कुमार की टीम ने चकमार्ग की पैमाइश की। जिसे सभी पक्षों ने मान लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed