फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Village head accused of demolishing boundary wall under construction

Kushinagar News: ग्राम प्रधान ने निर्माणाधीन चहारदीवारी गिराने का लगाया आरोप

Mon, 15 Jan 2024 02:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 15 Jan 2024 02:57 AM IST
विज्ञापन
Village head accused of demolishing boundary wall under construction
फाजिलनगर। पटहेरवा थाना क्षेत्र के दुबौली के ग्राम प्रधान ने पुलिस को तहरीर दी है। उन्होंने गांव के कुछ लोगों पर प्राथमिक विद्यालय की निर्माणाधीन चहारदीवारी गिराने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान अजय तिवारी ने तहरीर में कहा है कि शासन के निर्देश पर विद्यालय की बाउंड्री कराई जा रही है। एक सप्ताह पहले तहसीलदार नरेंद्र राम के आदेश पर गठित राजस्व विभाग की टीम ने इसका सीमांकन कर पत्थर लगाया था। 17 मीटर चहारदीवारी बन चुकी है। शेष पर निर्माण कार्य चल रहा था। रविवार की सुबह एक पूर्व प्रधान की अगुवाई में गोलबंद होकर गांव के कुछ लोगों ने निर्माणाधीन चहारदीवारी को गिरा दिया। इसको लेकर गांव में तनाव है। इसकी सूचना पुलिस को दे दी गई है। प्रभारी थानाध्यक्ष हरेराम यादव ने बताया कि मामले की जानकारी फोन पर मिली है। अभी तहरीर नहीं मिली है। दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई होगी। किसी को भी छोड़ा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed