फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   video wayral MLA with SI

वीडियो वायरल

Mon, 31 Aug 2020 11:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
video wayral MLA with SI
विधायक व एसआई के बीच बहस का वीडियो वायरल
विज्ञापन

पिछले सप्ताह पकड़ियार बाजार में हुए धरना प्रदर्शन के दौरान का है वीडियो
बिना टोपी लगाए एसआई से विधायक कर रहे हैं सवाल- जवाब
अमर उजाला ब्यूरो
खड्डा(कुशीनगर)। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के पकड़ियार बाजार में पिछले सप्ताह बाजार बंद करके चल रहे धरना -प्रदर्शन के दौरान पहुंचे खड्डा के विधायक और एक एसआई के बीच बहस हो गई थी। इस मामले का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें विधायक एसआई पर वर्दी वाली टोपी नहीं पहने होने पर सवाल कर रहे हैं तो जवाब में एसआई यह कह रहे हैं कि विधायक के सामने टोपी पहनना जरूरी नहीं है।

खड्डा सर्किल के थाना नेबुआ नौरंगिया के पकड़ियार बाजार में एक युवक की पिटाई के विरोध में बुधवार को दुकानदारों ने बाजार बंद किया था। इसकी जानकारी होने पर खड्डा विधायक जटाशंकर त्रिपाठी भी पहुंचे। विधायक को आने व भीड़ जुटने की सूचना पर पुलिस पहुंची व स्थित नियंत्रण करने के नाम पर लाठी फटकार कर लोगों को वहां से खदेड़ा गया। इस दरम्यान खड्डा विधायक जटाशंकर त्रिपाठी और एक एसआई के बीच बहस होने लगी। इस बहस का एक वीडियो वायरल हो रहा है। एक मिनट के इस वीडियो में विधायक एक सब इंस्पेक्टर को बिना टोपी के देखकर नाराजगी जता रहे हैं। वायरल वीडियो में विधायक कह रहे हैं, टोपी कहां है तो दरोगा कह रहे हैं कि हम टोपी केवल अपने अधिकारियों के सामने लगाते हैं। एसपी विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि प्रकरण उनके संज्ञान में आया है और इसकी जांच कराई जा रही है। यह कोई ऐसा प्रकरण नहीं है जिसे किसी की प्रतिष्ठा से जोड़ा जाए। टोपी भी वर्दी का एक हिस्सा है लेकिन कई बार परिस्थितियों को ध्यान में रखना ज्यादा जरूरी होता है। वहीं, खड्डा विधायक जटाशंकर त्रिपाठी का कहना है कि एसआई नियमों का पालन नहीं कर रहा था। प्रोटोकाल का उल्लंघन किया था। वायरल हो रहे वीडियो के संबंध में जानकारी नहीं है। लेकिन एसआई के डाटने की बात सही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed