Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   12 wounds found on young mans body mother says her son died by suicide.

Kushinagar News: युवक के शरीर पर मिले 12 घाव मां बोली- बेटे ने की है आत्महत्या

Sun, 15 Nov 2026 02:42 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
12 wounds found on young mans body mother says her son died by suicide.
पटहेरवा। थाना क्षेत्र के पटहेरवा गांव में शुक्रवार देर रात 25 वर्षीय कमल शर्मा का शव घर के कमरे में खून से लथपथ मिला। शव के पास चाकू भी पड़ा था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चेहरे, सीने समेत शरीर पर 12 जगह चोट के निशान मिले हैं और गला रेतने से मौत की पुष्टि हुई है। युवक की मां ने पुलिस से आत्महत्या की बात कही है। हालांकि घटनाक्रम और परिस्थितियों को देखते हुए पुलिस अधिकारियों ने जांच कराने की बात कही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, पटहेरवा गांव निवासी अरविंद शर्मा शहर में रहकर काम करते हैं। घर पर उनकी पत्नी अनीता देवी और दो बेटे कमल व शिवम रहते थे। शुक्रवार शाम कमल घर आया था। देर रात उसकी मां अनीता देवी थाने पहुंची और पुलिस को बेटे के आत्महत्या करने की सूचना दी।
विज्ञापन

पुलिस मौके पर पहुंची तो कमरे में कमल का शव खून से लथपथ पड़ा था। पास में चाकू भी मिला। घर के बरामदे में उसका छोटा भाई शिवम बैठा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, कमल की मां ने बताया कि उसका बेटा मानसिक रूप से कमजोर था और उसका इलाज कसया के एक डॉक्टर के यहां चल रहा था। मां के इस बयान के आधार पर स्थानीय पुलिस शुरुआत में आत्महत्या की आशंका जता रही थी। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शरीर पर 12 जगह चोट के निशान मिलने और गला रेतने से मौत की पुष्टि होने के बाद मामला संदिग्ध हो गया है।

ग्रामीणों के अनुसार, दोनों भाइयों के बीच अक्सर विवाद होता था। घटना के संबंध में परिवार के सदस्य खुलकर कुछ बोलने से बच रहे हैं। एक युवक खुद से गला रेतकर कैसे आत्महत्या कर सकता है? घटना के समय घर पर मौजूद भाई व मां को मौत के बाद क्यों जानकारी हुई? घटना के बाद मां या भाई डायल 112 पर भी सूचना दे सकते थे, मां थाने पर अकेले क्यों पहुंची?
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed