{"_id":"6af8ce8215926e12d50e1f62","slug":"mothers-condition-deteriorates-as-she-waits-for-son-missing-for-28-days-kushinagar-news-c-205-1-ksh1025-172284-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: 28 दिनों से लापता बेटे का इंतजार, मां की बिगड़ी हालत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: 28 दिनों से लापता बेटे का इंतजार, मां की बिगड़ी हालत
विज्ञापन
पकड़ियार बाजार। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के रायपुर खास स्थित चंदन बरवा निवासी धीरज मद्धेशिया 28 दिनों से लापता है। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिलने से परिवार के लोग परेशान हैं। बेटे के वियोग में मां सरोज की मानसिक हालत बिगड़ गई है।
परिजन के अनुसार, धीरज की बाइक 17 सितंबर को पनियहवा पुल के पास लावारिस हालत में मिली थी। चौकी इंचार्ज की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और बाइक घर ले आए। इसके बाद 20 सितंबर को परिजनों ने खड्डा थाने में धीरज की गुमशुदगी दर्ज कराई। इसके बावजूद अब तक उसका कोई पता नहीं चल सका है।
धीरज के पिता बृज मद्धेशिया ने बताया कि बेटे की तलाश में परिवार के लोग लगातार जुटे हैं लेकिन कहीं से कोई जानकारी नहीं मिल रही है। बेटे के इंतजार में उनकी पत्नी सरोज की मानसिक हालत बिगड़ गई है। वह बदहवास होकर घर से निकल जाती हैं और बार-बार बेटे का नाम पुकारते हुए उसे खोजने लगती हैं। परिवार को अब भी उम्मीद है कि धीरज सकुशल घर लौट आएगा।