फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Video of young man being stripped naked and beaten with a belt goes viral, case against eight, four arrested

Kushinagar News: युवक को नंगा कर बेल्ट से पिटाई का वीडियो वायरल, आठ पर केस; चार गिरफ्तार

Fri, 29 Dec 2023 12:17 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर। Updated Fri, 29 Dec 2023 12:17 PM IST
सार

कुशीनगर जिले में एक छात्र का वीडियो वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि चार दिसंबर को आठ लोग उसे गांव से जबरन गाड़ी में उठाकर ले गए और उसे नग्न कर जूते व बेल्ट से पिटाई की। इससे भयभीत उनके बेटे ने स्कूल जाना छोड़ दिया।

विज्ञापन
Video of young man being stripped naked and beaten with a belt goes viral, case against eight, four arrested
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : iStock

विस्तार

कुशीनगर जिले में रामकोला थाना क्षेत्र के रामपुर भाठ गांव के निवासी एक छात्र को कुछ युवकों ने नंगा कर बेल्ट से पीटा। इसका वीडियो भी वायरल हुआ है। पीड़ित छात्र के पिता ने रामकोला पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने युवक के पिता की तहरीर पर केस दर्ज चार व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


पीड़ित छात्र के पिता ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा इंटर कॉलेज में पढ़ता है। चार दिसंबर को आठ लोग उसे गांव से जबरन गाड़ी में उठाकर ले गए और उसे नग्न कर जूते व बेल्ट से पिटाई की। इससे भयभीत उनके बेटे ने स्कूल जाना छोड़ दिया है।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में नए साल का जश्न मनाइए...पर हुड़दंग किए तो जाएंगे जेल
विज्ञापन
विज्ञापन

इसे गंभीरता से लेते हुए रामकोला थाने के एसएचओ राजू सिंह ने वीडियो के आधार पर चार नामजद सहित कुल आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इस मामले में पुलिस चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed