फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Video of woman making reel on Paniyhava bridge goes viral, case registered

Kushinagar News: पनियहवा पुल पर रील बनाने वाली महिला का वीडियो वायरल, केस दर्ज

Thu, 23 Oct 2025 12:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 23 Oct 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
Video of woman making reel on Paniyhava bridge goes viral, case registered
खडडा। गोरखपुर-नरकटियागंज रेल खंड के पनियहवा रेल पुल पर रोक के बावजूद एक महिला को रील बनाना महंगा पड़ गया। रील बनाते समय महिला के पास से ट्रेन गुजरती हुई वीडियो में दिखाई दे रही है।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल होने के बाद पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी ने संज्ञान लिया। इसके बाद कप्तानगंज आरपीएफ ने केस दर्ज किया है।
बिहार बगहा को जोड़ने वाला पनियहवा पुल पर स्टंटबाजों और रील बनाने वालों का पुराना ठिकाना है। कई बार इस पर हादसे हो चुके हैं, बावजूद स्टंटबाज अपनी आदत से बाज नहीं आ रहे हैं। कुछ दिन पूर्व थार वाहन के छप पर सवार होकर पांच स्टंटबाजों का रील बनाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वॉयरल हुआ तो खड्डा पुलिस ने 10 हजार का ई चालान किया था। खड्डा एसडीएम ने एक आदेश भी जारी किया कि पनियहवा पुल पर रील बनाने वालों और स्टंटबाजों पर कार्रवाई की जाए, ताकि हाने वाले हादसों पर रोक लगे। बावजूद पुलिस और आरपीएफ की निष्क्रियता के चलते रील बनाने व स्टंटबाजों पर रोक नहीं लग पा रहा है।
विज्ञापन

लाल साड़ी वाली महिला का पनियहवा पुल से ट्रेन गुजरने के दौरान रील बनाने का वीडियो वॉयरल हुआ तो रेलवे के जिम्मेदार सक्रिय हुए। आरपीएफ थाना कप्तानगंज के सहायक निरीक्षक आनंद कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची और पनियहवा तथा आसपास के गांव में महिला की पहचान करने की कोशिश की, लेकिन महिला की पहचान नहीं हो सकी, लेकिन सोशल मीडिया पर सक्रिय इस महिला के फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट की मदद से आरपीएफ इसकी पहचान में जुटी है। आरपीएफ कप्तानगंज के प्रभारी निरीक्षक परमेश्वर कुमार ने बताया कि रेलवे की संपत्ति और सुरक्षा से जुड़ी घटनाओं को गंभीरता से लिया जाता है। मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed