फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Video of taking money goes viral, gram panchayat officer suspended

Kushinagar News: रुपये लेने का वीडियो वायरल, ग्राम पंचायत अधिकारी निलंबित

Fri, 30 Dec 2022 11:28 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 30 Dec 2022 11:28 PM IST
विज्ञापन
Video of taking money goes viral, gram panchayat officer suspended
रुपये लेने का वीडियो वायरल, ग्राम पंचायत अधिकारी निलंबित
विज्ञापन

- विशुनपुरा ब्लॉक में तैनात वीडियो ने मांगे रुपये
- मृत्यु प्रमाणपत्र बनाने के लिए कर रहे थे धनउगाही, हुई कार्रवाई
पडरौना। विशुनपुरा ब्लॉक के ग्राम खरसाल बबुइया में मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के नाम पर रुपये वसूलने का वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो के आधार पर डीपीआरओ ने ग्राम पंचायत अधिकारी राघवेंद्र कुमार पटेल को शुक्रवार को निलंबित कर दिया। आरोपी कर्मचारी के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश भी दिए गए हैं। बृहस्पतिवार देर शाम वीडियो वायरल हुआ था।

खरसाल बबुइया गांव के एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। उनके परिजन मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाना चाह रहे थे। वहां तैनात ग्राम पंचायत अधिकारी राघवेंद्र कुमार पटेल से लोगों ने मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए कहा। चार दिन पूर्व गांव में पहुंचे ग्राम पंचायत अधिकारी के पास पीड़ित परिवार के लोग पहुंचे। लोगों ने मृत्यु प्रमाणपत्र मांगा तो उन्होंने रुपये देने का इशारा किया। पीड़ित ने जब दो सौ रुपये देने का प्रयास किया तो वह नाराज हो गए। दूर बैठे एक व्यक्ति ने तीन सौ रुपये देने का इशारा किया। तीन सौ रुपये लेकर ग्राम पंचायत अधिकारी ने रख लिया। किसी ने इसका वीडियो बना लिया था, जो बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मामले की जानकारी होने पर डीपीआरओ अभय कुमार यादव ने कार्रवाई की। इससे ग्राम पंचायत अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है। डीपीआरओ ने बताया कि आरोप के आधार पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed