{"_id":"6af4d318a306c0b6e8081612","slug":"vehicles-deemed-suspicious-are-being-thoroughly-vetted-at-the-hetimpur-toll-plaza-kushinagar-news-c-205-1-ksh1030-172107-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: हेतिमपुर टोल प्लाजा पर संदिग्ध वाहनों की खंगाल जा रही कुंडली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: हेतिमपुर टोल प्लाजा पर संदिग्ध वाहनों की खंगाल जा रही कुंडली
विज्ञापन
हाटा। छठ पर्व के मद्देनजर हेतिमपुर टोल प्लाजा पर सुरक्षा और निगरानी बढ़ा दी गई है। टोल प्लाजा से गुजरने वाले छोटे-बड़े वाहनों पर पुलिस नजर रख रही है। खासकर मालवाहक वाहनों और उनमें लदे सामान की जांच की जा रही है। इसके लिए पुलिस, जीएसटी और आरटीओ की टीमें टोल प्लाजा के दोनों ओर समय-समय पर जांच अभियान चला रही हैं। त्योहारों के दौरान वाहनों की आवाजाही बढ़ने के साथ ही तस्करी और अवैध सामान की ढुलाई की आशंका भी बढ़ जाती है। इसे देखते हुए प्रशासन ने सतर्कता बढ़ाई है। टोल प्लाजा के आसपास स्थित कुछ ढाबों और अन्य ठिकानों पर पहले भी अनैतिक गतिविधियों के आरोप लग चुके हैं।
एक ढाबे पर प्रशासन ने कार्रवाई कर उसे बंद करा दिया था। उस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में संचालित गतिविधियों और निगरानी व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठे थे।
अब त्योहारों के मद्देनजर बढ़ाई गई निगरानी को अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने की कवायद के रूप में देखा जा रहा है। पुलिस और अन्य विभागों की संयुक्त टीमें संदिग्ध वाहनों और सामान की जांच कर रही हैं।
सीओ डॉ. अजय कुमार सिंह ने बताया कि टोल प्लाजा से गुजरने वाले वाहनों पर पुलिस 24 घंटे नजर रख रही है। इसके लिए आठ-आठ घंटे की शिफ्ट में पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। तस्करी रोकने के लिए निगरानी बढ़ाई गई है।