फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Vehicles are parked everywhere in the city, there is a jam, increased trouble

Kushinagar News: नगर में जहां-तहां खड़े हो रहे वाहन, लग रहा जाम, बढ़ी परेशानी

Wed, 28 Dec 2022 11:31 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 28 Dec 2022 11:31 PM IST
विज्ञापन
Vehicles are parked everywhere in the city, there is a jam, increased trouble
पडरौना नगर में पार्किंग का नहीं इंतजाम। - फोटो : KUSHINAGAR
नगर में जहां-तहां खड़े हो रहे वाहन, लग रहा जाम, बढ़ी परेशानी
विज्ञापन

- डीएम की बैठक में निर्देश के बाद भी नगर पालिका के अधिकारी नहीं तलाश पाए पार्किंग स्थल
- बैंक और दुकानों के सामने खड़े वाहनों से लगता है जाम, वाहन चोरी का खतरा बढ़ा
पडरौना। नगर के भीतर पार्किंग की समस्या का समाधान नहीं हो सका है। डीएम के निर्देश के करीब एक माह बाद भी नगर पालिका परिषद के अधिकारी पार्किंग के लिए जगह नहीं तलाश सके हैं। इस वजह से बाजार में आने वाले लोगों के वाहन जहां-तहां खड़े हो रहे हैं। इससे जहां एक तरफ जाम लग रहा है, तो दूसरी ओर लोगों के वाहनों के चोरी होने का खतरा बना हुआ है। इस संबंध में अधिकारियों का कहना है कि नगर के भीतर पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी। हालांकि यह कब तक होगी, इस बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दे पा रहा है।
पडरौना नगर में रोजाना करीब 15 हजार लोगों की आवाजाही होती है। बाजार में आने वाले लोगों की कार, बाइक और अन्य वाहनों के लिए यातायात व्यवस्था संभालने की जिम्मेदारी यातायात पुलिस की है, जबकि लोगों के वाहनों को सुरक्षित खड़ी करने के लिए पार्किंग की सुविधा नगर पालिका उपलब्ध कराती है। ऐसे में नगर के भीतर लोग जहां पर भी जगह खाली पाते हैं। वहां पर वाहनों को खड़ कर देते हैं। टेंपो, बैट्री रिक्शा और बस चालक भी मनमाने तरीके से वाहनों को खड़ा करके सवारी बिठाते हैं। इससे नगर में जाम की स्थिति रहती है। नगर के रामकोला रोड, सुभाष चौक, तिलक चौक, दरबार रोड, कठकुइयां मोड़, सुभाष चौक, छावनी, रेलवे ढाला, जटहां मार्ग, बेलवा चुंगी में जाम से दिक्कत होती है। हद तो यह है कि बैंक, व्यावसायिक प्रतिष्ठान सहित अन्य जगहों पर भी पार्किंग की सुविधा नहीं है।
विज्ञापन

निर्देश का नहीं दिख रहा असर
पडरौना। नगर के भीतर पार्किंग की समस्या को लेकर लोगों ने शिकायत दर्ज कराई थी। एक माह पूर्व डीएम रमेश रंजन ने अधिकारियों संग बैठक करके पार्किंग की भूमि तलाशने का निर्देश दिया था। डीएम के निर्देश पर कुछ दिनों तक नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारी जगह की तलाश में जुटे रहे। इसके बाद कोई प्रबंध नहीं हो सका। एक माह बाद भी पडरौना में वाहन पार्किंग की व्यवस्था नहीं होने से लोगों को दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्किंग नहीं होने पर बैंकों को मिला नोटिस
विनियम क्षेत्र के आंकडे़ के अनुसार शहर के किसी भी बैँक के पास पार्किंग की व्यवस्था नहीं है। इन सभी को विभाग की ओर से नोटिस दिया गया है। इसके बाद भी बैंक पार्किंग को लेकर गंभीर नहीं दिख रहे हैं। जबकि नगर में नक्शे के नियमों का उल्लंघन करके निर्माण कराया गया है, जिससे पार्किंग की सुविधा नहीं मिल पा रही है। शॉपिंग मॉल का नक्शा पास कराने के लिए लोग जमीन के कागजात के अलावा जनराशि नगर विकास में जमा कर देते हैं। इसके बाद बिना भौतिक सत्यापन किए ही नक्शा पास कर दिया जाता है, जिससे लोगों को पार्किंग की सुविधा नहीं मिल पा रही है।
शहर के किसी भी बैंक के पास पार्किंग की सुविधा नहीं है। शॉपिंग मॉल व कांप्लेक्स में जहां पार्किंग की सुविधा नहीं है। संचालकों को नोटिस दिया जा रहा है, जिन्होंने नक्शा नहीं पास कराया है या नक्शा पास कराने के बावजूद पार्किंग नहीं बनवाई है। उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विक्रमा राम, अवर अभियंता, नगर विकास विभाग (मास्टर प्लान)
नगर में पार्किंग की समस्या के समाधान का निर्देश दिया गया है। अधिशासी अधिकारी स्थान चिह्नित करके समुचित प्रबंध करेंगे। इस संबंध में क्या कार्रवाई हुई है, इसकी रिपोर्ट तलब की जाएगी। आमजन की सुविधा को देखते हुए पार्किंग की व्यवस्था कराई जाएगी।
रमेश रंजन, डीएम, कुशीनगर
नगर में नहीं पार्किंग, परिचर्चा
शहर में आने के बाद बाइक कहा खड़ा करें। इसकी समस्या बन जाती है। मजबूरी में सड़क किनारे वाहन खड़ा करके ही सामान या जरूरी कार्य किया जाता है।
विवेक विश्वकर्मा
शहर के किसी भी बैँक के पास पार्किंग की व्यवस्था नहीं है। इसके सामने से गुजरने पर जाम की स्थिति रहती है। संबंधित विभाग कोई कार्रवाई नहीं करता है।
राजेश गुप्ता
पडरौना शहर में पार्किंग नहीं बन पाई है। संबंधित जनप्रतिनिधि ध्यान नहीं दे रहे हैं। नगर पालिका का चुनाव भी जल्द होने वाला है। कोई प्रत्याशी इस मुद्दे को उठाए तो बात बने।

लवकुश यादव
आम आदमी घर का नक्शा पास कराने जाता है, तो विभाग नियमावली की बात करते हुए महीनों कार्यालय का चक्कर लगवाता है। वहीं कामार्शियल भवन के लोग मानक विहीन कार्य करा लेते हैं। इन पर कोई रोक नहीं लगाता है।
अवनीश मिश्रा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed