फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   vehicle on road

सड़क पर वाहन स्टैंड होने से लगा रहता है जाम

Mon, 13 Dec 2021 10:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Dec 2021 10:33 PM IST
विज्ञापन
vehicle on road
कठकुइयां रोड पर सवारी भरते टैक्सी चालक। संवाद - फोटो : KUSHINAGAR
सड़क पर वाहन स्टैंड होने से लगा रहता है जाम
विज्ञापन

- अगस्त में हुई टैक्सी स्टैंड की नीलामी, सुविधा की नहीं है कोई व्यवस्था
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। शहर में आंबेडकर पार्क को छोड़ दिया जाए तो नगर में अन्य कहीं भी टैक्सी स्टैंड नहीं है। इसके बावजूद नगरपालिका प्रशासन की तरफ से स्टैंड शुल्क वसूला जाता है। टेंपो, बस, रिक्शा, टैक्सी आदि के चालक पडरौना शहर के मुख्य पश्चिमी गंडक नहर की पटरी, कठकुइयां रोड, जटहां रोड, रामकोला रोड और कसया रोड पर ही स्टैंड बना दिए हैं। जहां वाहन खड़ी करके सवारियां भरते हैं। जबकि इन स्टैंडों की नीलामी के नाम पर नगरपालिका प्रशासन ठेका उठाता है। नगरपालिका प्रशासन की तरफ से इन्हें कोई स्थान उपलब्ध नहीं कराया गया है। इसका नतीजा यह है कि हर दिन शहरवासियों को जाम से जूझना पड़ता है।
नगर के कठकुइयां मोड के पास कठकुइयां, गोड़रिया, दुदही, गौरीश्रीराम और तमकुहीरोड के लिए लोग टैक्सी या टेंपो से जाने के लिए आते हैं। रामकोला रोड के बलुचहां चुंगी से रामकोला, कप्तानगंज और लक्ष्मीगंज के लिए, जबकि जटहां रोड से खिरकिया, बांसी, भैरोगंज और जटहां बाजार तथा कसया रोड पर बने टैक्टी स्टैंड से जिला मुख्यालय रवींद्रनगर और शिवपुर के लिए लोग टैक्सी या टेंपो पकड़ते हैं। लेकिन यहां सुभाष चौक के पास बने आंबेडकर पार्क को छोड़ दिया जाए तो शहर में कहीं भी नगरपालिका की तरफ से टैक्सी स्टैंड नहीं बनवाया गया है। इसके चलते वाहन चालक सड़क के किनारे बनी सड़क की पटरी पर ही वाहन खड़ी करके सवारी भरते हैं। टैक्सी या टेंपो में सड़क किनारे सवारी भरने के दौरान यात्रियों को दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। इसके अलावा इन सड़कों पर दिन में कई बार जाम की समस्या बन जाती है। इससे लोगों को बेवजह परेशान होना पड़ता है। हालांकि टैक्सी स्टैंड के नाम पर इन वाहन चालकों से 30 रुपये से लेकर 60 रुपये तक टैक्स वसूला जाता है।
विज्ञापन

स्टैंड नहीं होने से सड़क पर ही वाहन खड़ी करना मजबूरी
गोरड़िया निवासी टैक्सी चालक संजय ने बताया कि पडरौना से तमकुहीरोड के लिए वे सवारी भरते हैं। टैक्सी स्टैंड नहीं होने से मजबूरी में सड़क किनारे ही सवारी भरनी पड़ती है। इससे यात्रियों और वाहन चालक दोनों को परेशानी होने के साथ छोटी मोटी दुर्घटनाएं होने की आशंका बनी रहती है। एजाज खान ने कहा कि टैक्सी स्टैंड के नाम पर प्रत्येक टैक्सी और टेंपो से 30 से 60 रुपये तक टैक्स वसूला जाता है। लेकिन सुविधा के नाम पर सड़क की पटरी के अलावा कुछ नहीं मिलता है। यदि वाहन चालकों या यात्रियों को शौचालय जाने की जरूरत पड़ जाए तो उन्हें सुभाष चौक स्थित सुलभ शौचालय जाना पड़ता है। टैक्सी स्टैंड पर पेयजल और वाहन चालक व यात्रियों के लिए कोई व्यवस्था नहीं है। इससे सबसे अधिक परेशानी गर्मी और बारिश के दिनों में होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुर्घटना की बनी रहती है आशंका
बनरहा मोड़ जा रहे भूखल प्रसाद ने कहा कि वाहन चालकों को सड़क पर सवारी भरने में परेशानी होने के साथ ही दुर्घटना की आशंका बनी ही रहती है। लेकिन कोई व्यवस्था नहीं होने से मजबूरी में सवारी पकड़ी है। गौरीश्रीराम जा रहे पप्पू कुमार ने कहा कि नगरपालिका की तरफ से शहर के टैक्सी स्टैंड पर यात्रियों के साथ वाहन चालकों की सुविधा का ख्याल रखना चाहिए। ताकि लोगों को कोई परेशानी न हो।

आबादी बढ़ने से जगह का अभाव : चेयरमैन
नगरपालिका क्षेत्र में आबादी बढ़ने से जगह का अभाव है। इसके चलते मौजूद टैक्सी स्टैंड पर यात्री सुविधाएं उपलब्ध कराने में परेशानी होती है। इसके बावजूद यात्रियों के अलावा वाहन चालकों की सुविधाओं का ख्याल रखा जाता है। नगर विस्तार वाले क्षेत्रों में टैक्टी व टेंपो स्टैंड के लिए स्थान की तलाश की जा रही है। शीघ्र ही सभी सुविधाएं मुहैया करा दी जाएंगी।
- विनय जायसवाल, अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद पडरौना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed