{"_id":"6266de470cd78d71e246bb56","slug":"vegetable-and-rice-served-instead-of-roti-vegetable-and-fruit-kushinagar-news-gkp4346432149","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोटी-सब्जी व फल की जगह परोसी गई सब्जी और चावल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोटी-सब्जी व फल की जगह परोसी गई सब्जी और चावल
विज्ञापन
पखनहां संविलियन विद्यालय में खाना बनातीं रसोइयां।
- फोटो : KUSHINAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोटी-सब्जी व फल की जगह परोसी गई सब्जी और चावल
दोपहर के भोजन में बच्चों को नहीं दिया जा रहा मेन्यू के हिसाब से भोजन
संविलियन विद्यालय पखनहां का मामला, शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं
जटहां बाजार(कुशीनगर)। संविलियन विद्यालय पखनहां में मेन्यू के हिसाब से मध्याह्न भोजन नहीं बन रहा है। शासन की तरफ से जारी मेन्यू के मुताबिक सोमवार को विद्यार्थियों को रोटी-सब्जी और फल देना होता है, लेकिन इसके स्थान पर सब्जी और चावल परोसा गया। गांव के लोगों ने इसकी शिकायत बीईओ से की, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई।
संविलियन विद्यालय पखनहां में कुल 200 विद्यार्थी नामांकित हैं। गांव के जयलाल, इंद्रजीत, नंदू, बनवारी, गणेश, श्रीनिवास आदि ने आरोप लगाया कि मेन्यू के हिसाब से विद्यालय में भोजन नहीं बनता है। बताया गया कि संविलियन विद्यालय पखनहां के हेडमास्टर को बीईओ ने निलंबित कर दिया है। इसके बावजूद विद्यालय का चार्ज उन्हीं पास है। निलंबित करने के बाद उन्हें इसी विद्यालय में अटैच कर दिया गया है। प्रधान के प्रतिनिधि मुनीब भारती ने बताया कि जब हेडमास्टर निलंबित हैं, तो किसी दूसरे शिक्षक को प्रभार देना चाहिए। उनका कहना है कि मेन्यू के हिसाब से विद्यालय में कभी मध्याह्न भोजन बनाया ही नहीं जाता है। इसकी शिकायत कई बार संबंधित अधिकारियों से की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
कोट
विद्यालय का चार्ज लेने के लिए कोई शिक्षक तैयार नहीं हुआ। कई बार अन्य शिक्षकों को बुलाया गया, लेकिन कोई नहीं आया। मध्याह्न भोजन मेन्यू के हिसाब से नहीं बन रहा है, इसकी सूचना मिली है, जांच की जाएगी।
विज्ञापन
- देवमुनी वर्मा, बीईओ, विशुनपुरा
--
पढ़ाई प्रभावित न हो इसीलिए निलंबित हेडमास्टर को उसी विद्यालय में अटैच किया जाना न्याय संगत है। मेन्यू के हिसाब से मध्याह्न भोजन नहीं बनना गंभीर बात है। इसकी जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
- डॉ. सत्यप्रकाश तिवारी, एडी (बेसिक)/ बीएसए कुशीनगर