फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Veer Bal Diwas symbolizes the memories of brave children.

Kushinagar News: वीर बाल दिवस वीर बच्चों की स्मृतियों का प्रतीक

Sat, 27 Dec 2025 01:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 27 Dec 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Veer Bal Diwas symbolizes the memories of brave children.
पडरौना। कलक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को वीर बाल दिवस का आयोजन हुआ। इसमें मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। इसके पहले वीर बाल दिवस पर दिल्ली के मंडपम में आयोजित प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का प्रसारण देखा गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि सांसद विजय कुमार दूबे ने कहा कि वीर बाल दिवस उन वीर बच्चों की स्मृति का प्रतीक है, जिन्हें इतिहास के पन्नों में भुला दिया गया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने धर्म, राजनीति और देश की रक्षा में बलिदान देने वाले वीरों को सम्मानित करने के साथ समाज सेवा सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं को सम्मान देने की परंपरा को सशक्त किया है। इसके बाद सांसद और डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 60 महिला को प्रमाण पत्र और स्मृति चिन्ह और वीरता एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले 60 छात्र छात्राओं को स्कूल बैग, नोटबुक, पेन, पेंसिल आदि देकर पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य फूलबदन कुशवाहा, जिला प्रोबेशन अधिकारी ध्रुव चंद त्रिपाठी, बीएसए डॉ. रामजियावन मौर्या, क्रीडाधिकारी रवि कुमार निषाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed