फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Various programs organized in Sawan Mela, children and women set up stalls

Kushinagar News: सावन मेला में हुए विविध कार्यक्रम, बच्चों और महिलाओं ने लगाया स्टॉल

Mon, 12 Aug 2024 02:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 12 Aug 2024 02:23 AM IST
विज्ञापन
Various programs organized in Sawan Mela, children and women set up stalls
पडरौना। नगर के गंगीराम मंदिर के पास एक निजी विद्यालय परिसर में मारवाड़ी युवा मंच चेतना महिला शाखा की तरफ से सावन मेला का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों और महिलाओं ने राजस्थानी व्यंजन, बुटिक के स्टॉल लगाए। इसके अलावा मेला में झूला और विविध खेल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जिसमें उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वालों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

मेला का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय, रितिक सिंह गौतम, दीप नारायण अग्रवाल, डाॅ. सुनीता पांडेय ने भगवान गणेश का पूजन कर किया। अतिथियों ने कहा कि मेला में शामिल होने के बाद राजस्थानी परंपरा से परिचित होने का मौका मिला है। ऐसे आयोजन आगे भी होते रहना चाहिए। मंच की अध्यक्ष मीनू जिंदल ने कहा कि मेले में मौज मस्ती के अलावा महिलाएं और बच्चे बुटीक और खाने पीने की दुकान का स्टॉल लगाए हैं। इससे उन्हें व्यापार बढ़ाने का अनुभव मिलता है। इसके बाद वहां मौजूद लोगों ने दुकान में तरह-तरह के चीजों की खरीदारी कर मंच के प्रयास की सराहना की। मेला में आए लोगों को सतीश जिंदल, रश्मि टिबड़ेवाल, प्रिया टिबड़ेवाल, गुंजन रुंगटा, बबीता रुंगटा, प्रीति अग्रवाल, संगीता अग्रवाल, निधि बगड़िया, प्रियंका बगड़िया, कुसुम रुंगटा, दिव्या बगड़िया, ईशा गोयल, सुभाष रुंगटा, पप्पू पांडेय, प्रदीप चहाड़िया आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन

इस दौरान संजय मारोदिया, जगदंबा अग्रवाल, समर गोयल, सचिन चौरसिया, राजेश अग्रवाल, अजय सराफ, पवन गोयनका, सीमा अग्रवाल, अर्चना बालोदिया, कविता बगड़िया, ईशा गोयल आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed