फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Utkarsh murder case: Four accused arrested, search for two intensified

उत्कर्ष हत्याकांड : चार आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश तेज

Mon, 01 Sep 2025 01:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 01 Sep 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Utkarsh murder case: Four accused arrested, search for two intensified
गिरफ्तार आरोपी। स्रोत-सोशल मीडिया 
कुशीनगर। कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के सेमरा हर्दो गांव निवासी उत्कर्ष सिंह की हत्या करने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने रविवार को रेलवे स्टेशन कठकुईयां के पास से गिरफ्तार कर लिया। घटना में प्रयुक्त धारदार हथियार, लोहे का रॉड, बाइक और बोलेरो पुलिस ने बरामद किया है। आरोपियों को कोर्ट में शाम को पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया। फरार चल रहे दो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। सेमरा हर्दो गांव निवासी आरएसएस के जिला सह संचालक इंद्रजीत सिंह के 38 वर्षीय बेटे उत्कर्ष सिंह को मामूली विवाद में सच्चितानंद यादव उर्फ लालधर और इसके भाईयों ने धारदार हथियार से घर के समीप शुक्रवार की रात हत्या कर दिया। अखिल भारतीय गहरवार क्षत्रिय महासभा के जिला संगठन मंत्री रहे उत्कर्ष को इतनी बेरहमी से हत्या की गई कि शव देखने वालों का रूह कांप जा रहा था। एक आंख फोड़ दिया था, एक कान काट लिया, एक पैर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया था।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में छोटा बड़ा शरीर पर आठ जख्म मिला था। पुलिस इस मामले में छह नामजद और अज्ञात लोगों पर हत्या का केस दर्ज किया था। एएसपी निवेश कटियार ने बताया कि आरोपी सचितानंद उर्फ लालधर यादव इसका भाई चन्द्रदीप यादव, श्रीनिवास यादव उर्फ बुल्लू व ज्ञान उर्फ ज्ञानेन्द्र यादव कठकुईया रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से भागने के फिराक में थे, वहां से चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। इनकी निशानदेही पर एक कुल्हाड़ी, दो लोहे का रॉड, एक बांस का डंडा, एक बोलेरो, एक बाइक एक मोबाइल बरामद किया गया। फरार चल रहे गोविंद और राजू की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। दूसरी ओर सेमरा हरदो गांव में उत्कर्ष की हत्या के बाद पुलिसकर्मियों पर सवाल उठने लगा। एसपी ने देर शाम जो सिपाही संतोष यादव को लाइन हाजिर कर दिया। एक दिन पूर्व एक दरोगा,दो सिपाहियों को लाइन हाजिर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed