{"_id":"68b89e9722f6c6b3a001d073","slug":"utkarsh-murder-case-another-accused-arrested-by-police-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-144666-2025-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्कर्ष हत्याकांड : एक और आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्कर्ष हत्याकांड : एक और आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे
विज्ञापन
कुशीनगर। कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के सेमरा हर्दो गांव निवासी उत्कर्ष सिंह हत्याकांड में एक और आरोपी गांव के ही राजू यादव को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। एक अन्य आरोपी गोविंद यादव अब भी पुलिस की पकड़ से दूर है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है।
दूसरी ओर, उत्कर्ष के परिजन गिरफ्तार आरोपियों को जल्द सजा दिलाने की मांग कर रहे हैं। इस बीच उत्कर्ष की मौत के बाद उसके आचरण को लेकर सवाल उठने पर सपा नेताओं का काफी विरोध हो रहा है। इस बीच तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस की टीम तैनात है। सेमरा हर्दो निवासी उत्कर्ष सिंह की बीते शुक्रवार की रात गांव के सच्चिदानंद उर्फ लालधर यादव समेत छह लोगों ने धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी थी।
इसको लेकर काफी हंगामा हुआ था और कुबेरस्थान पुलिस की कार्यशैली पर घटना के बाद मौके पर आरोपियों के साथ किए गए व्यवहार से सवाल उठे थे। इस मामले में एसपी ने कुबेरस्थान थाने पर तैनात उपनिरीक्षक रामप्रवेश सिंह, सिपाही आदर्श तिवारी और आरक्षी संतोष यादव को लाइन हाजिर कर दिया। पुलिस ने आरोपियों सच्चिदानंद उर्फ लालधर, चंद्रदीप यादव, श्रीनिवास यादव उर्फ बबलू, ज्ञान उर्फ ज्ञानेंद्र यादव को दो दिन पूर्व एक बोलेरो, एक बाइक के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। अन्य दो आरोपियों राजू यादव और गोविंद यादव की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम दबिश दे रही थी। बुधवार को पुलिस को कामयाबी मिली और राजू यादव को बाइक व एक मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार कर लिया। हालांकि गोविंद अब भी पकड़ से दूर है।