फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Uproar over selection of fair price vendor, meeting cancelled

Kushinagar News: उचित दर विक्रेता के चयन में हंगामा, बैठक निरस्त

Fri, 28 Feb 2025 11:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 28 Feb 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
Uproar over selection of fair price vendor, meeting cancelled
बनकटा बाजार। गांव भठवा में शुक्रवार को उचित दर विक्रेता के चयन को लेकर खुली बैठक बुलाई गई। नाराज ग्रामीणों के मांग के अनुसार बैठक को निरस्त कर दिया गया। अब अगली तारीख निर्धारित कर दोबारा से खुली बैठक कर कोटा चयन की प्रक्रिया अपनाई जाएगी।
विज्ञापन

बताते हैं कि ग्राम पंचायत भठवा में एक माह पहले उचित दर विक्रेता रविंदर राय का कोटा निरस्त कर दिया गया था। दुकान को नारायनपुर कोठी के कोटेदार प्रमोद सिंह के संबद्ध कर दिया गया था। डीएम के निर्देश पर सोमवार को खुली बैठक कर उचित दर विक्रेता का चयन होना था। इसमें स्वयं सहायता समूह को प्राथमिकता दी जानी थी। ग्राम प्रधान उम्मत अली ने बताया कि पंचायत भवन में खुली बैठक हुई। इसमें पंचायत की सभी स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के अलावा एडीओ पंचायत अनिरुद्ध सिंह, ग्राम पंचायत अधिकारी हेमंत राव, स्वयं सहायता समूह के ब्लाक मैनेजर भास्कर, समाज कल्याण अधिकारी राजकिशोर राय, रोजगार सेवक किरण पहुंचे। प्रक्रिया में ग्राम पंचायत के लोगों ने मांग की कि ग्राम सभा के समूह को निरस्त कर ग्राम पंचायत के किसी भी व्यक्ति को खुली बैठक कराकर उचित दर विक्रेता के लिए चयनित किया जाए। इसी मांग को लेकर ग्रामीणों ने अगली खुली बैठक कराने की मांग की। नाराज ग्रामीणों की मांग को देखते हुए बैठक निरस्त कर दिया गया। इस संबंध में एसडीएम परितोष मिश्रा ने बताया कि वह विभाग को अवगत कराएंगे और अगली तिथि निर्धारित होने तक राशन वितरण पूर्व की भांति नारायणपुर कोठी के कोटेदार प्रमोद सिंह की ओर से किया जाएगा। इस दौरान शंकर कुशवाहा, उमेश कुशवाहा, अभिजीत चौरसिया, उम्मत अली, उदयभान कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed