{"_id":"623a0ebceefc5b4cba59f513","slug":"uproar-in-police-post-during-panchayat-kushinagar-news-gkp4307249169","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत के दौरान पुलिस चौकी में हुआ हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत के दौरान पुलिस चौकी में हुआ हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायत के दौरान पुलिस चौकी में हुआ हंगामा
पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया
रामकोला (कुशीनगर)। थानाक्षेत्र के रगड़गंज पुलिस चौकी में मंगलवार को कुसमा के टोला भगवानपुर में जमीनी विवाद को सुलझाने के लिए दोनों पक्ष के लोगों को बुलाया गया था। वहां पंचायत के दौरान दोनों पक्ष हंगामा करने लगे। इसके बाद पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में ले लिया।
जानकारी के अनुसार भगवानपुर निवासी संजय यादव और संतोष यादव के बीच जमीन को लेकर विवाद है। रगड़गंज पुलिस ने दोनों पक्षों को चौकी पर बुलाया था। आरोप है कि दोनों पक्ष बातचीत के दौरान चौकी में ही विवाद करने लगे। दोनों के समर्थन में ग्रामीण पुलिस से उलझने लगे। विवाद बढ़ता देख पुलिस चौकी के सिपाहियों ने रामकोला के एसओ डीके सिंह को जानकारी दी। उस समय थाने पर मौजूद रहे सीओ खड्डा संदीप वर्मा भी मौके पर पहुंचे तो पुलिस की गाड़ी देख हंगामा कर रहे लोग भाग गए। इस मामले में विवाद कर रहे दो लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। रामकोला के एसओ डीके सिंह ने कहा कि विवाद कर रहे दो व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया है। विधिक कार्रवाई की जा रही है।