{"_id":"697bcb5fa3af12399800f661","slug":"up-board-teachers-details-will-be-uploaded-on-the-portal-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-153657-2026-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड : पोर्टल पर अपलोड होगा शिक्षकों का ब्योरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड : पोर्टल पर अपलोड होगा शिक्षकों का ब्योरा
Fri, 30 Jan 2026 02:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 30 Jan 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू होंगी। परीक्षा कक्ष में अव्यवस्था रोकने के उद्देश्य से विभाग ने शिक्षकों का डाटा विभागीय पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए हैं। इसमें यदि किसी भी तरह की लापरवाही मिली तो संबंधित केंद्र के प्रधानाचार्य पर जिम्मेदारी तय करते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
जिले में 22 राजकीय, 55 वित्तपोषित और 291 समेत 368 मध्यमिक विद्यालय संचालित हैं। इसमें वर्ष 2026 की बोर्ड परीक्षा के लिए हाईस्कूल में 58611 और इंटर में 51922 परीक्षार्थी समेत कुल 110533 परीक्षार्थी पंजीक़ृत हैं। 18 फरवरी से शुरू होने वाली बोर्ड परीक्षा की तैयारी को लेकर माध्यमिक शिक्षा विभाग पूरी तरह सक्रिय हो गया है। बोर्ड परीक्षा को संपन्न कराने के लिए प्रत्येक परीक्षा कक्ष में दो कक्ष निरीक्षक तैनात हैं।
इस तरह बोर्ड परीक्षा में करीब छह हजार शिक्षकों की तैनाती होना है। इसको लेकर माध्यमिक विद्यालयों में तैनात शिक्षकों का डाटा पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा। बीते कई सालों से रिकॉर्ड अपडेट न होने से दिवंगत और स्थानांतरित शिक्षकों के नाम परीक्षा ड्यूटी की सूची में दर्ज हो गए थे। इससे व्यवस्था प्रभावित हुई थी। जिला विद्यालय निरीक्षक श्रवण कुमार गुप्ता ने माध्यमिक और पूर्व माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया है कि शिक्षकों की वर्तमान तैनाती, स्थानांतरण की स्थिति और अन्य आवश्यक विवरण समय से पोर्टल पर दर्ज करें।