फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   UP board exam will be monitored from four places

Kushinagar News: यूपी बोर्ड परीक्षा की चार जगह से होगी निगरानी

Thu, 22 Feb 2024 02:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 22 Feb 2024 02:26 AM IST
विज्ञापन
UP board exam will be monitored from four places
पडरौना। जिले के 150 केंद्रों पर बृहस्पतिवार से शुरू हो रही यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। परीक्षा की निगरानी के लिए सुपर जोनल, जोनल, सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। जिला मुख्यालय समेत चार जगहों से परीक्षा की हर गतिविधि की ऑनलाइन निगरानी की जाएगी।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद के 361 विद्यालयों में 22 राजकीय, 55 वित्तपोषित और 284 स्ववित्तपोषित हैं। इनमें बोर्ड परीक्षा के लिए कुल 1,12,760 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। हाईस्कूल में 61496 और इंटर के 51264 परीक्षार्थियों के लिए 150 केंद्र बनाए गए हैं। शुचिता पूर्ण और नकलविहीन परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्रों को छह जोन और 29 सेक्टर में बांटा गया है। हर केंद्र पर एक-एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट के अलावा तीन सुपर जोनल मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। मंगलवार से ही सभी परीक्षा केंद्रों पर प्रश्नपत्र और उत्तर पुस्तिकाएं परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने लगी हैं। प्रश्नपत्रों को डबल लॉक स्ट्रांग रूम में रखा गया है। ऑनलाइन निगरानी की जा रही है। हर कक्ष के सीसीटीवी कैमरों की डिवाइस को कंट्रोल रूम से जोड़ दिया गया है।
विज्ञापन


0
कंट्रोल रूम में लगे 15 कंप्यूटर से होगी लाइव निगरानी
डीआईओएस कार्यालय में बने कंट्रोल रूम प्रभारी धर्मेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि पिछले वर्ष तक जिला मुख्यालय के अलावा जेडी कार्यालय गोरखपुर और प्रदेश लखनऊ से ही परीक्षा केंद्रों की लाइव निगरानी की जाती थी। इस बार बोर्ड ने भी प्रयागराज में कंट्रोल रूम बनाया है। उन्होंने बताया कि जिला मुख्यालय पर बने कंट्रोल रूम में 15 कंप्यूटर लगाए गए हैं। एक कंप्यूटर पर दस परीक्षा केंद्रों को कनेक्ट किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


0

एक साथ 460 कमरों की हो सकेगी जांच
जिले में कुल 4500 कमरों में परीक्षा होनी है। औसतन एक दिन में एक केंद्र पर अधिकतम 13 कमरों में परीक्षा होनी है। कंट्रोल रूम प्रभारी धर्मेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि जिला मुख्यालय पर बने कंट्रोल में एक साथ 460 कमरों में परीक्षा की निगरानी की जा सकेगी।

00
दोनों पालियों में शामिल होंगे 1,12, 760 परीक्षार्थी
माध्यमिक शिक्षा परिषद की तरफ से जिले में कुल 361 विद्यालय संचालित होते हैं। इसमें 22 राजकीय, 55 वित्तपोषित और 284 स्ववित्तपोषित माध्यमिक विद्यालय संचालित होते हैं। इन माध्यमिक विद्यालयों में वर्ष 2024 की बोर्ड परीक्षा के लिए कुल 112760 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं, जिसमें हाईस्कूल में 61496 और इंटर के 51264 परीक्षार्थी शामिल हैं। बोर्ड की तरफ से इन विद्यार्थियों को परीक्षा देने के लिए जिले में कुल 150 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। बोर्ड परीक्षा के पहले दिन बृहस्पतिवार को प्रथम पाली की परीक्षा 8:30 से 11:45 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर दो बजे से 5:15 बजे तक होगी। प्रथम पाली की परीक्षा में हाईस्कूल की हिन्दी और इंटर की सैन्य विज्ञान की परीक्षा होगी। दूसरी पाली की परीक्षा में हाईस्कूल की वाणिज्य और इंटर में हिन्दी व सामान्य हिन्दी की परीक्षा होगी। बोर्ड परीक्षा के पहले दिन हाईस्कूल 61496 और इंटर के 51264 परीक्षार्थी शामिल होंगे।

0
नकलविहीन बोर्ड परीक्षा के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह गंभीर है। परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। परीक्षा केंद्रों पर लगे सभी सीसीटीवी कैमरे की डिवाइस को कंट्रोल रूम से जोड़ दिया गया है। केंद्राध्यक्षों को बोर्ड के निर्देशानुसार परीक्षा कराने के निर्देश दे दिए गए हैं। -रविंद्र सिंह, डीआईओएस, कुशीनगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed