फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   UP assembly election Manoj Tiwari said every candidate of BJP is Yogi adityanath and narendra Modi

यूपी विधानसभा चुनाव: मनोज तिवारी बोले- पार्टी का हर उम्मीदवार योगी-मोदी, जनता की भलाई चाहने वाले भाजपा के साथ

Wed, 23 Feb 2022 06:41 PM IST
प्रशांत कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, हाटा (कुशीनगर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, हाटा (कुशीनगर)। Published by: प्रशांत कुमार Updated Wed, 23 Feb 2022 06:41 PM IST
सार

मनोज तिवारी ने कहा कि डबल इंजन की सरकार का एजेंडा ही विकास और संस्कृति को एक साथ लेकर चलने का है। आपका एक मत देश और प्रदेश के विकास का मत होगा।

विज्ञापन
UP assembly election Manoj Tiwari said every candidate of BJP is Yogi adityanath and narendra Modi
सांसद मनोज तिवारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश की भाजपा सरकार से सिर्फ उन लोगों को दिक्कत है, जिन्हें अयोध्या में राम मंदिर से दिक्कत है, तीन तलाक से दिक्कत है, प्रदेश के माफियाओं के जेल जाने और बाबा का बुलडोजर चलने से दिक्कत है। जबकि प्रदेश की योगी सरकार ने सभी वर्गो के लिए कार्य किया है। ये बातें दिल्ली भाजपा के पूर्व अध्यक्ष एवं सांसद मनोज तिवारी ने कहीं।

विज्ञापन


मनोज तिवारी क्षेत्र के नेहरू इंटर कॉलेज सुकरौली के परिसर में हाटा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी मोहन वर्मा के पक्ष में चुनाव प्रचार करने आए थे। बुधवार दोपहर भारत माता की जय और जय श्रीराम के उद्घोष के साथ मनोज तिवारी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार की विकास योजनाएं सभी के लिए होती हैं। सड़क, शौचालय, पेंशन देने में सरकार ने कभी भेदभाव नहीं किया है।
विज्ञापन

 

भाजना जो कहती है वह करती है

मनोज तिवारी ने जब गीत भगवा अब चढ़ने लगा है...गाया तो भाजपा कार्यकर्ता नाचने लगे। जिस शासन में बेटी मुस्काए, उस शासन को चुनना चाहिए...के माध्यम से महिलाओं को साधने की कोशिश की। इसी के साथ मनोज तिवारी ने भाजपा के घोषणा पत्र के बारे में बताया कि किसानों के खेतों की सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली, रोडवेज बसों में महिलाओं मुफ्त यात्रा सहित कई नई योजनाएं बनी हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि भाजना जो कहती है वह करती है।


 

गुंडे-मवाली सपा की सरकार का इंतजार कर रहे हैं

राज्यसभा सांसद जयप्रकाश निषाद ने सपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि गुंडे-मवाली सपा की सरकार का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन उनकी मंशा पूरी नहीं होगी। जो लोग आज मुफ्त बिजली की बात कर रहे हैं, उनके शासन को भी लोगों ने देखा है। मुफ्त बिजली तो दूर की बात है, ट्रांसफार्मर बदलने के लिए भी लोगों को चंदा जुटाना पड़ता था।

विज्ञापन

कर्मयोगी के हाथों को मजबूत करें- जीएम सिंह

पूर्व विधायक जीएम सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश सरकार की बागडोर आज ऐसे व्यक्ति के हाथों में है, जिनके लिए उनका परिवार ही प्रदेश है। मुख्यमंत्री बनने के बाद भी योगी आदित्यनाथ के रहन-सहन में कोई फर्क नहीं आया। ऐसे कर्मयोगी के हाथों को मजबूत करने के लिए सभी लोगों को भाजपा को मत देना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed