फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Unseasonal rains leave muddy roads, ruin crops

Kushinagar News: बेमौसम बारिश से कीचड़ से सनी सड़कें, फसलें बर्बाद

Sat, 01 Nov 2025 12:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 01 Nov 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
Unseasonal rains leave muddy roads, ruin crops
बारिश के चलते बरदहिया मंडी में जलभराव की ​स्थिति । संवाद
संतकबीरनगर। मोंथा तूफान के चलते मौसम में आए बदलाव के चलते पिछले चार दिनों से बारिश हो रही है। इसके चलते शहर की विभिन्न सड़कों पर जलभराव के साथ ही खाली प्लाॅटों में भी पानी भर गया, जिसके चलते मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है। इसके चलते जन जीवन पूरी तरह से अस्त व्यस्त रहा। नागरिकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

तूफान के चलते पिछले चार दिनों से जिले में रिमझिम बारिश हो रही है। इस बारिश के चलते लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। खलीलाबाद के मड़या, बरदहिया, शास्त्रीनगर, गोरखल, तितौवा, उस्का खुर्द, उसका कला, विधियानी, मटिहना, कांशीराम आवासीय क्षेत्र, औद्योगिक क्षेत्र, मोहद्दीनपुर, सरौली, मैलानी, मिश्रौलिया, पटखौली, पुरानी सब्जी मंडी क्षेत्र में सड़कों पर कीचड़ के साथ ही जलभराव हो गया था। जिसका नतीजा यह हुआ कि मोहल्लों में आने जाने वाले लोगों को काफी असुविधा हुई।
विज्ञापन

वहीं मुख्य बाजार गोला बाजार में फिसलन के चलते कई लोग अपने वाहन लेकर गिर गए और चोटिल हुए। लगातार हो रही रिमझिम बारिश से सुबह स्कूल जाने वाले छात्रों को असुविधा का सामना करना पड़ा। नगर में मोतीनगर, गौसपुर, कसैला, जनता मार्ग, बरदहिया, बनियाबारी, उस्का आदि स्थानों पर खाली प्लाॅटों में पानी भर ने से मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। कैलाशनगर के आलोक श्रीवास्तव का कहना है कि एक तरफ रेलवे लाइन के किनारे बने गड्डों में पानी भरा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed