फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   UNPG College equipped with 40 CCTV camera

40 सीसीटीवी कैमरों से लैस हुआ यूएनपीजी कॉलेज

Wed, 10 Jan 2018 12:20 AM IST
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
कुश्ाीनगर (ब्यूरो) Updated Wed, 10 Jan 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
UNPG College equipped with 40 CCTV camera
कालेज - फोटो : कुश्‍ाीनगर
पडरौना। नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए शासन की ओर सीसीटीवी कैमरा लगवाने के निर्देश के बाद पडरौना का यूएनपीजी कॉलेज अब 40 कैमरों से लैस हो गया है। करीब चार वर्ष पूर्व ही यहां छात्रों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए कॉलेज प्रशासन ने तकरीबन 18 कैमरे लगवाए थे। अब 22 कैमरे और लगवा दिए गए हैं। इन कैमरों की मानिटरिंग प्राचार्य कक्ष से स्वयं प्राचार्य करेंगे। इतना ही नहीं कर्मचारियों के  कक्ष में भी कैमरा लगवाया गया है।  
विज्ञापन


नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए शासन ने इस बार सख्ती से निपटने का निर्णय लिया है। शासन के निर्देशों के क्रम में कॉलेजों को फरवरी से पहले पूरे परिसर में कैमरा लगवाने के निर्देश मिले थे। इसी कड़ी में पडरौना नगर का उदित नारायण पीजी कॉलेज के परिसर में 22 नए कैमरे लगवाए गए हैं। जिले का यह पहला महाविद्यालय है, जहां करीब चार वर्ष पूर्व तत्कालीन प्रभारी प्राचार्य डॉक्टर जयगोविंद मिश्र ने छात्रों के बीच अनुशासन स्थापित करने और उनकी एक-एक गतिविधियों से रूबरू होने के लिए परिसर में मुख्य स्थानों पर 18 कैमरे उस वक्त लगवाए गए थे। शासन की ओर से जारी निर्देश का पालन करते हुए यूएनपीजी कॉलेज के वर्तमान प्राचार्य ने परिसर में और 22 कैमरे लगवाए हैं। 
विज्ञापन


प्राचार्य डॉक्टर अयोध्यानाथ त्रिपाठी ने बताया कि शासन की ओर से मिले निर्देश के बाद परिसर के चारों तरफ कैमरे लगवाए गए हैं। इनमें कॉलेज के वाचनालय, प्रयोगशाला, सभी कक्षाएं, कर्मचारी कक्ष, कॉमनरूम, खेलकूद विभाग, हिंदी विभाग इत्यादि शामिल हैं। उन्होंने बताया कि पहले भी यह कॉलेज नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए कटिबद्ध रहा है। आज जब शासन स्तर से इसकी पहल हुई तो भी महाविद्यालय पूरी तरह तैयार है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed