{"_id":"64f8d076a76c197587030748","slug":"under-14-and-under-17-wrestlers-showed-strength-in-wrestling-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-4177-2023-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: कुश्ती में अंडर-14 और अंडर-17 पहलवानों ने दिखाया दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: कुश्ती में अंडर-14 और अंडर-17 पहलवानों ने दिखाया दम
Thu, 07 Sep 2023 12:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 07 Sep 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
पिपरा बाजार किसान इंटर कालेज में आयाजित जनपदीय कुश्ती प्रतियोगिता में सम्मानित हुए प्रतिभागी।
पडरौना। क्षेत्र के पिपरा बाजार स्थित किसान इंटर काॅलेज परिसर में बुधवार को जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता हुई। इसमें जिले के विभिन्न विद्यालयों के अंडर-14 और अंडर-17 पहलवान शामिल हुए। इसमें विजयी पहलवानों को प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया।
जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का शुभारंभ डॉ. गोरख राय, अवधेश पांडेय व धनंजय तिवारी ने अंडर 14 के पहली जोड़ी को हाथ मिलाकर कराया। इसके बाद दिवाकर यादव और तनवीर आलम के बीच कुश्ती हुई, जिसमें दिवाकर ने तनवीर को पटखनी दी। अंडर 17 कुश्ती प्रतियोगिता में आजम खान और इंजमामुल के बीच हुई। राजकीय इंटर कॉलेज कटाई भरपूरवा के प्रधानाचार्य ऊदल, जिला व्यायाम शिक्षक अनिल मिश्र ने दोनों पहलवानों का हाथ मिलाकर कुश्ती शुरू कराई। इसके बाद वीर बहादुर यादव व विकास यादव के बीच कुश्ती हुई। इनके बीच हुए कड़े मुकाबले में वीर बहादुर ने विकास को चित्त कर दिया। इसके बाद चंद्रेश्वर यादव ने बबलू यादव को, मंजेश यादव ने विकास सैनी को कुश्ती में पराजित किया। इसी तरह बालिका वर्ग की हुई कुश्ती में निक्की सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कुश्ती में पहलवान शंखी यादव और जिला स्टेडियम कोच पंकज यादव ने निर्णायक की भूमिक निभागई। इसके बाद महेश रौनियार, दुर्गेश मिश्र, संजय पांडेय, अभिषेक पांडेय, अरविंद कुमार राय, अशोक यादव आदि ने विजेता पहलवानों को पुरस्कृत किया। अंत में प्रधानाचार्य अश्विनी कुमार पांडेय ने सभी अतिथियों के प्रति आभार जताया। प्रतियोगिता का संचालन धनंजय कुमार ने किया। इस दौरान डाॅ. विष्णु प्रताप चौबे, संजय गौतम, सुनील पांडेय, शिवेंद्र चौबे, सतीश कुशवाहा, अजीत यादव आदि मौजूद रहे।