{"_id":"66048e2b4d4bc91c4e0646d7","slug":"uncontrolled-truck-enters-passenger-waiting-room-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-114671-2024-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: यात्री प्रतीक्षालय में घुसा बेकाबू ट्रक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: यात्री प्रतीक्षालय में घुसा बेकाबू ट्रक
Thu, 28 Mar 2024 02:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 28 Mar 2024 02:52 AM IST
विज्ञापन
फाजिलनगर। बघौचघाट मोड़ पर बने यात्री प्रतीक्षालय में बुधवार को ट्रक घुस गया। प्रतीक्षालय की दीवार क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि ट्रक की चपेट में कोई नहीं आया।
बघौचघाट मोड़ पर क्रासिंग के पास यात्रियों के लिए प्रतीक्षालय बनाया गया है। क्रासिंग के चलते अक्सर यहां जाम की स्थिति बनी रहती है। टेंपो व अन्य गाड़ियां भी खड़ी होती हैं। बुधवार को दिन के करीब तीन बजे एक ट्रक चालक एनएच से बघौचघाट सड़क पर मुड़ा, उसी दौरान जाम में खड़े एक वाहन को बचाने के चक्कर में ट्रक अनियंत्रित होकर यात्री प्रतीक्षालय में घुस गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को वहां से हटवाया। संवाद